अब सर्दियों का महीना है। इस दौरान बहुत से लोग घूमने की योजना बनाते हैं। विशेष रूप से दिसंबर, जब ठंड की शुरुआत होती है, घूमने का अपना अलग मजा है।
वहीं स्नोफॉल होना शुरू होता है। इस महीने बहुत से लोग क्रिसमस या नए साल पर बाहर घूमने की योजना बनाते हैं। दिसंबर में लोगों की भारी भीड़ वाले स्थानों को यहां बता रहे हैं।
दिसंबर के महीने में घूमने के लिए कहां जाएं
शिमला- ‘पहाड़ियों की रानी’ शिमला, एक ऐसी जगह है जहां हरी भरी हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने के लिए लोगों की भीड़ रहती है।
यहां का ठंडा और प्रदूषण फ्री वातावरण लोगों को खूब पसंद आता है। दिसम्बर के महीने में यहां बर्फबारी होती है। दोस्तों के साथ आप इस जगह पर जा सकते हैं।
कसोल- ट्रैवलर्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक कसोल हिमाचल प्रदेश की ये खूबसूरती पार्वती नदी के तट पर स्थित कसोल और हिमालय से घिरी हुई है। इस शहर में करने और देखने के लिए कई चीजें हैं। यहां करने के लिए कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी हैं, जो ट्रिप को शानदार बना सकते हैं।
मनाली- दिसंबर में हिमाचल प्रदेश में एक और स्थान देखना चाहिए। दशकों से इस शांत हिल स्टेशन की सुंदरता लोगों को पसंद आती है। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है। इस स्थान को दिसंबर में पर्यटकों ने देखा है।
डलहौजी-डलहौजी भारत के सबसे सुंदर शहरों में से एक है, जो लोगों को बहुत पसंद आता है। देवदार के जंगलों पर बर्फ की परतें सुंदर लगती हैं। दिसंबर में बहुत से लोग यहां घूमने आते हैं।
बिंसर- यह एक बेहद सुंदर हिल स्टेशन है, जो सुंदर त्रिशूल, पचाचूली और नंदादेवी की चोटियों से घिरा हुआ है। बिनसर के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है जीरो पॉइंट से नंदा देवी और केदारनाथ की हिमालय की चोटियों का सुंदर दृश्य।आप दोस्तों के साथ दिसंबर में जानें की योजना बना सकते हैं।