Mahindra Thar 2023: Mahindra Thar ख़रीदने वालों के लिए खुशख़बरी,महिंद्रा जल्द ही लॉन्च कर सकती है सबसे सस्ता मॉडल

home page

Mahindra Thar 2023: Mahindra Thar ख़रीदने वालों के लिए खुशख़बरी,महिंद्रा जल्द ही लॉन्च कर सकती है सबसे सस्ता मॉडल

महिंद्रा थार को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। महिंद्रा भारतीय बाजार में थार का एक सस्ता मॉडल लॉन्च करने जा रही है। थार का नया मॉडल टू-व्हील ड्राइव वर्जन होगा। इसका मतलब है कि इसमें चार के बजाय केवल दो पहिए होंगे जो इसे चलाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थार का टू-व्हील ड्राइव वर्जन डीलरशिप यार्ड में पहुंचना शुरू हो गया है। इसका मतलब यह है कि यह पुष्टि हो गई है कि महिंद्रा जल्द ही भारतीय बाजार में थार 2डब्ल्यूडी लॉन्च करेगी।
 | 
mahindra-thar-2wd-diesel-price-features-affordable

महिंद्रा थार को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। महिंद्रा भारतीय बाजार में थार का एक सस्ता मॉडल लॉन्च करने जा रही है। थार का नया मॉडल टू-व्हील ड्राइव वर्जन होगा। इसका मतलब है कि इसमें चार के बजाय केवल दो पहिए होंगे जो इसे चलाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थार का टू-व्हील ड्राइव वर्जन डीलरशिप यार्ड में पहुंचना शुरू हो गया है। इसका मतलब यह है कि यह पुष्टि हो गई है कि महिंद्रा जल्द ही भारतीय बाजार में थार 2डब्ल्यूडी लॉन्च करेगी।

थार 2WD में फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम नहीं होगा। इसमें केवल रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम होगा। थार के इस मॉडल में एक्सयू300 में इस्तेमाल किए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 1.5 लीटर डीजल इंजन है। यह इंजन 3,500 आरपीएम पर 116 बीएचपी की अधिकतम पावर और 1,750-2,500 आरपीएम पर 300 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है।

परफॉर्मेंस का में नहीं होगा अंतर

छोटे इंजन के साथ थार का पावर आउटपुट लगभग 15 बीएचपी घट जाएगा, लेकिन दोनों इंजनों के लिए टॉर्क आउटपुट समान रहेगा। 2WD थार का वजन 4WD थार से कम होगा क्योंकि इसका इंजन छोटा है और इसमें 4WD सिस्टम नहीं है, इसलिए प्रदर्शन के मामले में बहुत बड़ा अंतर नहीं हो सकता है।

कम होगी कीमत और टैक्स में भी मिलेगी छूट

नई थार 2WD एसयूवी का एंट्री-लेवल वेरिएंट भी होगा. इंजन छोटा होने और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम नहीं होने की वजह से महिंद्रा थार 2WD की कीमत बहुत हद तक कम हो सकती है। इन बदलावों की वजह से अब एसयूवी पर टैक्स छूट भी मिल सकेगी।

कंपनी ने थार 2WD में एक नया ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शनैलिटी और सेंटर कंसोल में एक लॉक/अनलॉक बटन जोड़ा है। बाकी फीचर्स पहले की तरह ही हैं। लुक्स के मामले में भी थार का नया मॉडल बिल्कुल पहली की तरह की है। हालांकि, इसमें ‘4×4’ बैजिंग देखने को नहीं मिलेगी। 

5-डोर मॉडल को जल्द लॉन्च करेगी कंपनी

महिंद्रा 5-डोर वर्जन बनाकर थार को ज्यादा व्यावहारिक बनाने पर काम कर रही है। थार के इस नए वर्जन को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पोर्टफोलियो पर भी फोकस कर रही है। XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। 2023 में अन्य संभावित लॉन्च में बोलेरो नियो प्लस और एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट शामिल हैं।