Bigg Boss 15 Winner : इस हसीना के जीतने की भविष्वाणी ,करण कुंद्रा रहेंगे तीसरे स्थान पर

हाल ही में बिग बॉस 15 से जुड़ी एक धमाकेदार खबर वायरल हो रही है। बता दें कि यह खबर कुछ ही समय पहले ट्विट की गई है। जैसे सब जानते हैं बिग बॉस 15 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और हर कोई बस यही जानना चाह रहा है, कि अखिर इस साल बिग बॉस 15 का ताज किसके नाम होगा। कौन जीतेगा बिग बॉस 15 का खिताब ? बता दें कि बिग बॉस के घर में बचे कंटेस्टेंट में से कौन सा किस स्थान पर है इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी गई है।
दरअसल कुछ समय पहले द खबरी ने दर्शकों के पसंद के अनुसार बचे हुए कंटेस्टेंट को रेटिंग दी है। जिसके अनुसार शमिता शेट्टी को आखरी नंबर प्राप्त हुआ है। और सबसे पहले पायदान पर रही है तेजस्वी प्रकाश। और ऐसा भी कहा जा रहा है कि शायद इस साल का खिताब तेजस्वी प्रकाश ही ले जाइए। आपको बताते हैं, कि द खबरी ने किस आधारित पर कौन से कंटेस्टेंट को, कितने नंबर पर रखा है।
तेजस्वी प्रकाश
सबसे पहले स्थान पर तेजस्वी प्रकाश को रखा है। और ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही है, कि बिग बॉस 15 का ताज इस बार तेजस्वी प्रकाश ही ले जाएंगी। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश ने शो के स्टार्टिंग से ही दर्शकों को खूब मनोरंजन किया है और इसी वजह से दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा प्यार दे रहे हैं।
प्रतीक सहजपाल
तेजस्वी प्रकाश के बाद द खबरी ने प्रतीक सहजपाल को दूसरे स्थान पर रखा है। बता दें कि प्रतीक सहजपाल को न केवल दर्शक बल्कि सेलिब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहे हैं। सबका कहना है, कि प्रतीक सहजपाल दिखावा नहीं कर रहे हैं। वह जो है उसी तरह खेल रहे हैं और दर्शकों को काफी इंटरटेन कर रहे हैं। ऐसा कहा जा सकता है, कि तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के बीच बहुत कांटे का टक्कर चल रहा है।
करण कुंद्रा
टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और नामी चेहरा करण कुंद्रा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। हालांकि करण कुंद्रा से दर्शकों को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। लेकिन करण कुंद्रा उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। और यही वजह है कि द खबरी ने करण कुंद्रा को तीसरे स्थान पर रखा है।
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी का जलवा दर्शकों के बीच कुछ खास नहीं चल पाया है। और इसी वजह से द खबरी में शमिता शेट्टी को आखिरी नंबर पर रखा है। हालांकि शमिता शेट्टी बॉलीवुड की मशहूर सेलिब्रिटी शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन है। इस वजह से शिल्पा शेट्टी और अन्य सेलिब्रिटी का काफी सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन शमिता विजेता ट्रॉफी के आसपास भी नजर नहीं आ रही है।
अब देखना यह है, कि द खबरी द्वारा निकाली गई, यह लिस्ट कितना सही साबित होती है। क्या वाकई में तेजस्वी प्रकाश इस साल की ट्रॉफी ले जाएगी। या फिर तेजस्वी के अलावा कोई और इस ट्रॉफी का हकदार होगा।