भारत में इस जगह है तेल की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी, डेली तैयार होता है लाखों लीटर पेट्रोल-डीजल

World largest oil refinery: जामनगर की रिफाइनरी ने भारतीय औद्योगिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए न केवल एक परियोजना है। बल्कि एक सपना भी है जिसे धीरूभाई अंबानी ने देखा था।

धीरूभाई अंबानी की दृष्टि और उनका सपना

धीरूभाई अंबानी का सपना था कि भारत में एक ऐसी रिफाइनरी स्थापित की जाए, जो विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी हो। जामनगर में स्थापित यह रिफाइनरी न केवल भारत में बल्कि पूरे एशिया में अपनी एक अलग पहचान रखती है। इसकी नींव उनके विशाल सपनों पर आधारित है।

रिफाइनरी का विस्तार और क्षमता

जामनगर रिफाइनरी का निर्माण और विस्तार उस समय शुरू हुआ जब इसे 2000 में पहली बार शुरू किया गया था। बेकटेल के अनुसार इसकी प्रारंभिक क्षमता के बाद जब इसमें दूसरी रिफाइनरी का निर्माण हुआ। तो इसकी कुल क्षमता दोगुनी हो गई। आज यह हर दिन 14 लाख बैरल तेल शोधन की विशाल क्षमता रखती है।

उत्पादन और निर्यात

जामनगर रिफाइनरी से निर्मित पेट्रोलियम उत्पाद विश्व के विभिन्न भागों में निर्यात किए जाते हैं। विशेषकर अमेरिका और यूरोप के बाजारों में। इस रिफाइनरी के जरिए भारत ने अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है।

रिफाइनरी के अन्य विशेषताएं

जामनगर रिफाइनरी की विशेषताएं केवल तेल शोधन तक सीमित नहीं हैं। यह रिफाइनरी पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन भी करती है। जिसका उपयोग विभिन्न उद्योगों में होता है। इसके अलावा रिलायंस ग्रीन्स नामक एक टाउनशिप में रिफाइनरी के कर्मचारियों के लिए आवासीय और अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं।