Chanakya Niti: शादी के बाद पत्नी के सामने इन बातों का भूलकर भी ना करें जिक्र, वरना आपको जिंदगीभर होगा पछतावा

Mohini Kumari
3 Min Read

चाणक्य सिद्धांत के अनुसार, यह चार बातें अपनी पत्नी को कभी नहीं बतानी चाहिए। आप इन बातों को बताकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारेंगे। यह चार चीजें जानिए।

अपनी चाणक्य नीति में, आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के व्यावहारिक ज्ञान के बारे में बहुत कुछ बताया है। यह ज्ञान आज भी उतने ही उपयोगी है जितना उस समय था।

चाणक्य नीति में बताए गए नियमों को अपने जीवन में लागू करें, तो आपका जीवन बहुत सुखमय होगा। आज हम आचार्य चाणक्य के कुछ सिद्धांतों पर चर्चा करेंगे जो कहते हैं कि पुरुषों को अपनी पत्नी को भूलकर भी ये चार बातें नहीं कहनी चाहिए। तो चलिए यह चार चीजें जानते हैं।

कमाई

चाणक्य सिद्धान्त के अनुसार, पुरुषों को अपनी पत्नी को अपनी कमाई के बारे में बताना भूलकर भी नहीं चाहिए। उनका मानना है कि यदि महिलाओं को अपने पति की कमाई का पता चलता है तो वह उन्हें खर्च करने से रोक देगी।

कमजोरी

चाणक्य सिद्धांत के अनुसार, पतियों को अपनी कमजोरियों के बारे में अपनी पत्नी को भूलकर भी नहीं बताना चाहिए। चाणक्य सिद्धांत के अनुसार, यदि पत्नियों को अपने पति की कमजोरियों का पता चलता है, तो वे उन्हें बार-बार बताकर अपना काम करवा सकती हैं। आपकी कमजोरी का फायदा उठाकर वह अपनी जिद मनवा लेती है।

अपमान

यदि आपको कभी अपमान हुआ है, तो भूल कर भी इस बारे में अपनी पत्नी को मत बताओ। चाणक्य सिद्धांत के अनुसार, अगर कभी भी भविष्य में आपकी पत्नी से झगड़ा होता है या आपका बुरा समय चल रहा है, तो इसे याद रखें। उस समय आपकी पत्नी आपको अपमानित करने का स्मरण कर सकती है।

दान

माना जाता है कि किसी जरूरतमंद को मदद करने या दान करने का प्रचार नहीं करना चाहिए। पुरानी कहावत है कि बाएं हाथ से दान करो तो दाएं हाथ को भी पता नही चलना चाहिए।

ठीक उसी तरह, यदि आप किसी को दान देते हैं या किसी जरूरतमंद की मदद करते हैं, तो आप अपनी पत्नी को इसकी भनक नहीं लगने देंगे। क्योंकि वह आपको ऐसा करने से भविष्य में रोक सकती है।


Share this Article