सुनील शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी को धड़कन स्टाइल में किया बर्थडे विश

शिल्पा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री यह अपने करियर में इतनी सफल है कि इन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपना 47 वा जन्मदिन बनाया है। उनके इस खास मौके पर दोस्त, फैंस, और परिवार सभी ने जमकर शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन पर बहुत सारे सितारों ने भी बधाई दी है। इसी बीच सुनील शेट्टी का ट्वीट चर्चा में बना हुआ है जो खास उन्होंने शिल्पा शेट्टी के लिए किया था।
धड़कन फिल्म से तो आप सभी लोग वाकिफ होंगे ही यह फिल्म 2000 में आई थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में दिखाई गए थे। इसी के साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का एक डायलॉग जिसमें सुनील शेट्टी कहते हैं कि “मैं तुम्हें भूल जाऊं यह हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ यह मैं होने नहीं दूंगा” यह डायलॉग आज भी फेमस है और इस डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए सुनील शेट्टी ने अभिनेत्री को बर्थडे विश किया।
अंजलि मैं तुम्हारा birthday भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, पर तुम मेरा birthday भूल जाओ ये हो सकता है !! Happy Birthday Superfit Shetty-girl
@TheShilpaShetty pic.twitter.com/dcwCozj9id
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) June 8, 2022
सुनील शेट्टी ने ट्वीट कर एक प्यारी सी फोटो भी साझा की है जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी का पोज दे रहे थे। सुनील ने धड़कन स्टाइल में लिखा है “अंजलि मैं तुम्हारा जन्मदिन भूल जाऊं यह हो नहीं सकता पर तुम मेरा जन्मदिन भूल जाओ यह हो सकता है” हैप्पी बर्थडे सुपरहिट शेटी गर्ल। Also Read : शिल्पा शेट्टी का पहला बच्चन नहीं रहा है इस दुनिया, शिल्पा ने मुंडवा लिया अपना सिर
वहीं अगर शिल्पा के काम की बात की जाए तो वह जल्द ही शब्बीर खान की फिल्म निकम्मा में दिखाई देने जा रही हैं। इस फिल्म में अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे, यह फिल्म 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। Also Read : सुनील शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी को धड़कन स्टाइल में किया बर्थडे विश