अभिनेता राज किरण की बेटी खूबसूरती में देती है करीना कपूर को मात

अभिनेता राज किरण शायद आप सभी को याद होंगे। एक बार खबरों के अनुसार यह पता चला था कि यह अटलांटा के एक पागलखाने में है। हालांकि राजकिरण कई सालों से लापता है आज भी इनके परिवार को इनकी तलाश है।
80 के दशक में बॉलीवुड में तहलका मचाने वाले राजकिरण सबसे ज्यादा यह फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे, पर रोल में ही छा गए थे। इन्होंने कर्ज, बसेरा, अर्थ, जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। राज किरण को आज भी याद किया जाता है। राज किरण आज कहां पर है, यह शायद कोई नहीं जानता है। इस हीरो को खोने का गम हर किसी के दिल में छुपा हुआ है। परंतु राजकिरण की बेटी की कामयाबी अब देखते ही बनती है, तो आइए आपको बताते हैं राज किरण की बेटी का नाम क्या है वह कहां रहती हैं और क्या करती हैं।
राज किरण इनकी बेटी का नाम रिषिका महतानी शाह है। यह केवल जब 11 वर्ष की थी उसी वक्त ही चर्चा में आ गई थी। उस समय राज किरण को लेकर ऐसी खबर सामने आई थी कि उन्होंने अपने पापा को ढूंढ लिया है। वह अटलांटा के एक पागलखाने में है। उस समय मीडिया को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने बताया कि उनके पापा अभी भी मिसिंग है पागलखाने में होने की खबर बिल्कुल ही गलत है।
रिषिका एक ब्लॉगर और ज्वेलरी डिज़ाइनर है। यह इंस्टाग्राम पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती है। जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि यह बहुत ही फाइन ज्वेलरी बनाती हैं और ब्लॉगिंग करती हैं इनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यह अपने पापा के हार बर्थडे पर एक पोस्ट जरूर लिखती है। वह अपने पापा को बिल्कुल भी नहीं भूली है। 20 जून को हर साल उनके बर्थडे पर उनकी अनदेखी तस्वीरें सामने आती हैं। रिषिका ने अपने अकाउंट पर राज किरण की बहुत सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हुई है, जिनमें उनके बचपन की तस्वीरें भी शामिल है।
रिषिका ने 2014 में अपने बॉयफ्रेंड रवि शाह के साथ शादी कर ली। शादी से पहले इन दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। राज किरण की दूसरी बेटी का नाम मन्नत है और वह अमेरिका में रहती है। राज किरण की पत्नी का नाम रूपा था। खबरों के अनुसार राज किरण का बहुत सालों तक इंतजार करने के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली और अब उनका नाम रूपा मशरूवाला है। Also Read : इन 5 अभिनेताओ ने दी बाहुबली जैसे फिल्मो में अपनी आवाज़
राज किरण का करियर जब ढलान की ओर जाने लगा तो वह डिप्रेशन का शिकार हो गए और उस वक्त उनके घर में भी क्लेश का माहौल था। जिसकी वजह से 2000 में वह न्यूयॉर्क में टैक्सी चलाकर गुजारा करने लगे थे। इसके बाद से ही अभिनेता का कुछ भी अता पता नहीं है।
Also Read : साउथ फिल्म अभिनेताओं की ये 10 पत्नियां खूबसूरती में देती बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों को मात