अनिल कपूर की पत्नी है केटरीना कैफ से भी ज्यादा सुंदर

24 दिसंबर 2021 को अनिल कपूर ने अपना 65वां जन्मदिन मनाया था। जी हां अनिल कपूर जो सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के लिए हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। वह 65 साल की उम्र में भी 25 साल के दिखाई देते हैं। अनिल कपूर ने बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है परंतु उनकी खुद की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।
अनिल कपूर बताते हैं कि सुनीता कपूर से उनकी मुलाकात अपने करियर के स्ट्रगलिंग के दौरान हुई थी। जिस समय वह अपने करियर को लेकर स्ट्रगल कर रहे थे उस समय सुनीता एक कामयाब मॉडल थी। जब अनिल कपूर ने सुनीता कपूर को पहली बार देखा था तो वह अपना दिल हार बैठे थे।
इसके बाद अनिल कपूर इसी प्रयत्न में लगे रहे कि किसी तरह से सुनीता से मुलाकात हो जाए इसीलिए अनिल कपूर ने सुनीता तक पहुंचने के लिए अपने एक दोस्त का सहारा लिया। अनिल कपूर ने दोस्त के जरिए सुनीता का फोन नंबर लिया और फिर दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई।
एक समय की बात है जब सुनीता ने अनिल कपूर को मिलने बुलाया। इसके बाद सुनीता ने अनिल कपूर से पूछा कि वह कितनी देर में पहुंच जाएंगे, तो इस पर अनिल कपूर ने कहा 2 घंटे लगेंगे। सुनीता ने सवाल किया क्यों तो? इस पर अनिल कपूर ने जवाब दिया कि बस से आऊंगा तो समय लगेगा। इस पर सुनीता ने कहा कि बस से क्यों आओगे? तब अनिल कपूर ने जवाब दिया कि मेरे पास बस के लायक ही पैसे हैं। इस पर सुनीता ने कहा टैक्सी कर लो पैसे मैं दे दूंगी। इसके बाद इन दोनों की पहली मुलाकात हुई और इसके बाद से अक्सर ही घूमने निकल जाते थे, फिर अनिल ने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। Also Read : कंगना रानौत क्या बन सकती है मिस्सेज अनिल कपूर ,कगना के प्यार में दीवाने हुए
अनिल और सुनीता के रिश्ते के काफी समय बाद अनिल कपूर की फिल्म “वो 7 दिन” से उनको पहचान मिली। इसके बाद 1984 में आई फिल्म में “मशाल” से अनिल कपूर पॉपुलर हो गए। इसके बाद इन्होंने काफी सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अनिल कपूर और सुनीता कपूर के तीन बच्चे हैं सोनम कपूर रिया कपूर और बेटा हर्षवर्धन कपूर।
Also Read : अनिल कपूर की पत्नी के आगे ऐश्वर्या भी पानी भरे