बेटा होने के 14 दिन बाद ही काम पर लोटी भारती सिंह ,कहा बेटे से ज्यादा काम जरूरी

कॉमेडी की मशहूर कलाकार बीते लगभग 1 साल से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं मशहूर कॉमेडियन भारती की। अभी कुछ दिन पहले ही भारतीय ने एक बेटे को जन्म दिया। भारती की प्रेगनेंसी काफी ज्यादा सुर्खियों में थी। उससे भी ज्यादा सुर्खियों में वेद तब रही जब डिलीवरी के 1 दिन पहले तक उन्होंने अपनी ड्यूटी को निभाना शुरू रखा। जी हां दोस्तों भारती सिंह मशहूर रियलिटी शो हुनरबाज की होस्टिंग कर रही है। लेकिन वह अपने काम से जरा भी समझौता नहीं करना चाहती।
भारतीय लोटी अपने काम पर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारती सिंह को हाल ही में रियालिटी शो हुनरबाज के सेट के बहार देखा गया। जैसे ही भारती को देखा गया वैसे ही पूरे कैमरा उनके तरफ मुड़ गए। क्योंकि सभी लोग काफी हैरान थे। 12 दिन पहले ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था और केवल 12 दिन में ही वे अपने काम पर लौट आई। इस पर जब भारतीय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके लिए काम सबसे बढ़कर है। उन्होंने बताया कि इतने छोटे बच्चे को घर पर अकेले छोड़ कर आना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्हें रोना आ रहा था कि वह इतने छोटे बच्चे को अकेले छोड़कर काम पर जा रही हैं।
काम को बताया सर्वोपरि
लेकिन उनका मानना है कि काम आखिर काम होता है। हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि जब उनकी डिलीवरी का दिन था उसके 1 दिन पहले तक उन्होंने अपने काम को सर्वोपरि रखा। प्रेगनेंसी के दौरान उनके कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रेगनेंसी वाली तस्वीरें शेयर करती रहती थी। लोग भी हैं उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते थे और उन्हें आने वाले मेहमान की शुभकामनाएं भी देते थे।
अनुपम खेर ने छुए अपने छोटे भाई के पैर ,तो लोगो ने कहा ये होते है संस्कार
इसी बीच यह भी एक अफवाह उड़ा दी गई थी कि भारती सिंह ने जुड़वा बच्चों को जन्म दीया। लेकिन वह सारी खबरें अफवाह थी। हालांकि बाद में जब उनकी डिलीवरी हुई और उन्होंने बेटे को जन्म दिया तो सभी लोगों को यह यकीन हो गया कि अब भारती सिंह एक बेटे की मां बन गई है। बता दें कि भारती चाहती थी कि उनके घर एक बेटी का जन्म हो लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बावजूद इसके वे अपने नन्हे से बेटे के साथ काफी खुश है और अब अपने काम पर भी लौट आई है। भारती इस समय काफी खुश दिखाई दे रही थी और ऐसा लग ही नहीं रहा था कि 12 दिन पहले ही उनकी डिलीवरी हुई है।