काजल अग्रवाल ने पहली बार शेयर की अपने बेटे नील की फोटोस, देखे फोटोस

बॉलीवुड और साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने हाल ही में 19 जून को अपना 37 वा जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उनका बेटा भी साथ था इसीलिए यह दिन उनके लिए बहुत ही खास था। इस खास मौके पर काजल ने अपने बेटे नील का चेहरा पहली बार सोशल मीडिया पर दिखाया है।
जैसे कि आप तस्वीर में देख सकते हैं काजल नील को किस करने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में काजल ने रेड आउटफिट पहना हुआ है और उनका बेटा सफेद कपड़ों में नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है मैंने अपना बेस्ट बर्थडे अपनी नन्ही के साथ सेलिब्रेट किया है। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
हाल ही में फादर्स डे गया है और उस मौके पर काजल ने अपने पति गौतम के साथ अपने बेटे की तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था “हैप्पी फादर्स डे लव यू”। काजल अग्रवाल और बिजनेसमैन गौतम किचलू की शादी 30 अक्टूबर 2020 को हुई थी 19 अप्रैल 2022 को यह माता-पिता बने।
View this post on Instagram
ऐसे में मदर्स डे के मौके पर भी काजल ने एक तस्वीर साझा की थी हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। बिना चेहरा दिखाए बच्चे को गले लगाते हुए एक तस्वीर साझा की गई थी। आखरी बार जॉन इब्राहिम और इमरान हाशमी के साथ मुंबई सागर में काजल अग्रवाल दिखाई दी थी। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन के साथ काम किया था। Also Read : महेंद्र सिंह धोनी से डरे गुलशन ग्रोवर, बोले- माही मेरे धंधे पर लात मत मारना
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि काजल अग्रवाल ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके काफी तारीफ हुई थी। हालांकि उस समय यह साउथ में इतनी कामयाब नहीं हो पाई थी। पंजाबी परिवार में जन्मी काजल अग्रवाल कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करना पसंद करती थी। Also Read : जैकलीन को किया फिल्म से बाहर , सुरेश चंद्रशेखर से दोस्ती पड़ी महंगी