प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने अपनी पहचान केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में बना रखी है। अब वह ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। प्रियंका के पास अभी भी काफी सारे प्रोजेक्ट रहते हैं। इसमें कई ब्रांड एंडोर्समेंट से संबंधित प्रोजेक्ट भी दिखाई देते हैं। प्रियंका को प्रमोट करने का तरीका भी अलग होता है। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है।
प्रियंका के फैंस अक्सर कि उनकी फोटो और वीडियो का इंतजार करते हुए नजर आते हैं। प्रियंका नई लुक और अंदाज से कोई तस्वीर साझा करती है तो लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक एंडोर्समेंट प्रोजेक्ट का ही हिस्सा है। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह हमेशा की तरह पर्पल ड्रेस में काफी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और पुल के किनारे इंजॉय कर रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह वेकेशन पर मी टाइम इंजॉय कर रही हैं, परंतु आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा वीडियो एक ट्रैवल कंपनी के विज्ञापन का हिस्सा है।
इस वीडियो की शुरुआत में प्रियंका डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही है और एक वीडियो देख रही है, जिसमें उन्होंने पर्पल ड्रेस पहनी हुई है। प्रियंका का यह लुक बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रहा है। हाल ही में प्रियंका पेरिस से वापस आयी हैं, जहां पर वह बुल्गारिया के नए ज्वेलरी कलेक्शन के लॉन्च पर गई थी। Also Read : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को लेकर मधु चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
वहीं अगर इनके काम की बात की जाए तो इनके हाथ में बहुत सारे प्रोजेक्ट है। वह एडिंग थिंग्स और एक कॉल बैक कमिंग टू मी में नजर आने वाली हैं। इसी के साथ फरहान अख्तर की फिल्म “जी ले जरा” के द्वारा बॉलीवुड में वापसी भी करने जा रहे हैं प्रियंका अपने पति और अपनी बेटी के साथ यूएसए में रहती हैं। Also Read : प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस कितनी संपत्ति के मालिक है