Sonakshi Sinha Marriage News : सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी कहा “इतनी चिंता तो घर वालों को भी नहीं”

home page

Sonakshi Sinha Marriage News : सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी कहा “इतनी चिंता तो घर वालों को भी नहीं”

Sonakshi Sinha Marriage News : सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दबंग गर्ल है और सोनाक्षी हमेशा अपने लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है। पिछले दिनों सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर सिल्वर लुक में तस्वीरों को शेयर किया था। हालांकि इस लुक को कुछ फैंस ने पसंद किया तो कुछ फैंस ने
 | 
Sonakshi Sinha Marriage News : सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी कहा “इतनी चिंता तो घर वालों को भी नहीं”

Sonakshi Sinha Marriage News : सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दबंग गर्ल है और सोनाक्षी हमेशा अपने लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है। पिछले दिनों सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर सिल्वर लुक में तस्वीरों को शेयर किया था। हालांकि इस लुक को कुछ फैंस ने पसंद किया तो कुछ फैंस ने उसकी निंदा भी की। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में अभी तक अपनी एक बड़ी पहचान हासिल नहीं कर पाई है जो कि अन्य अभिनेत्रियों ने कर ली है लेकिन सोनाक्षी सिन्हा अपने बयान और अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर  जहीर इकबाल के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।

सोनाक्षी और जहीर के रिलेशन को लेकर अफवाह तब ज्यादा उड़ी जब सोनाक्षी ने एक रिंग हाथ में पहन कर तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और इस तस्वीर के वायरल होते ही सब यह कयास लगा रहे थे कि सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है लेकिन उस समय सोनाक्षी सिन्हा अपने एक ब्रांड प्रमोशन के तहत नेल आर्ट का प्रमोशन कर रही थी।

Sonakshi Sinha Marriage News : सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी कहा “इतनी चिंता तो घर वालों को भी नहीं”

Sonakshi Sinha Marriage News : शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी

सोनाक्षी सिन्हा ने अब अपने शादी की खबरों (Sonakshi Sinha Marriage News) पर चुप्पी तोड़ी है और इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि “वह जानना चाहते हैं कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है और वह तब तक अनुमान लगा सकते हैं जब तक मैं अपनी जिंदगी को साझा करने के लिए तैयार नहीं होती हूं। मैं हमेशा से ही ऐसे इंसान रही हूं और यह सोशल मीडिया पर भी दिखाई देता है।

मैं लाइफ में संतुलन चाहती हूं। मैं दुनिया के साथ केवल वही चीज साझा करूंगी जो मैं करना चाहती हूं इसके अलावा और कुछ‌ नहीं।‌ यहां तक मेरे पेरेंट्स भी मेरी शादी के बारे में इतना नहीं पूछते हैं जितना कि सोशल मीडिया पर लोग पूछते रहते हैं।”