ये सितारों के बच्चे है अपनी सोतेली माँ से आधी उम्र छोटे

home page

ये सितारों के बच्चे है अपनी सोतेली माँ से आधी उम्र छोटे

दोस्तों अक्सर हमने सौतेली मां के बारे में काफी सारे नकारात्मक विचार ही सुने हैं। यह सच्चाई भी है कि अक्सर सौतेली मां किसी भी बच्चे को अपनी सगी मां के जितना प्रेम नहीं दे सकती। लेकिन बॉलीवुड के हम ऐसी सौतेली मां ओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनका अपने सौतेले
 | 
ये सितारों के बच्चे है अपनी सोतेली माँ से आधी उम्र छोटे

दोस्तों अक्सर हमने सौतेली मां के बारे में काफी सारे नकारात्मक विचार ही सुने हैं। यह सच्चाई भी है कि अक्सर सौतेली मां किसी भी बच्चे को अपनी सगी मां के जितना प्रेम नहीं दे सकती। लेकिन बॉलीवुड के हम ऐसी सौतेली मां ओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनका अपने सौतेले बच्चों के साथ काफी आत्मीयता भरा नाता रहा। उससे भी विशेष बात हम इस लेख में आपको ऐसे सभी स्टार किड्स की सौतेली मां और उनकी उम्र के बीच की दूरी बताने जा रहे हैं।

त्रिशाला दत्त और मान्यता दत्त

दोस्तों संजय दत्त की तीन शादियां हो चुकी है उनमें से उनकी एक पत्नी रिचा शर्मा भी थी। रिचा शर्मा से संजय दत्त को एक बेटी हुई थी जिसका नाम त्रिशाला दत्त रखा गया था। इसके बाद संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी कर ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मान्यता दत्त और त्रिशाला दत्त में केवल 9 साल की उम्र का गैप है।

ये सितारों के बच्चे है अपनी सोतेली माँ से आधी उम्र छोटे

करीना कपूर और सारा अली खान

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान ने भी दो शादियां की थी जिनमें उनकी पहली पत्नी थी अमृता सिंह। अमृता सिंह के दो बच्चे थे। जिनमें से एक सारा अली खान भी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सारा अली खान और सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर के बीच 13 साल की उम्र का गैप है।

हेमा मालिनी और सनी देओल

किसी समय बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रह चुकी हेमा मालिनी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल सौतेली मां बेटे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच केवल 9 साल की उम्र का गैप है।

सोनी राजदान और पूजा भट्ट

बताया जाता है कि सोनी राजदान और पूजा भट्ट के बीच कभी भी रिश्ते काफी अच्छे नहीं रहे। पूजा भट्ट सोनी राजदान की सौतेली बेटी है। दोनों के बीच 16 साल की उम्र का गैप है।

ये सितारों के बच्चे है अपनी सोतेली माँ से आधी उम्र छोटे

अर्जुन कपूर और श्रीदेवी

जैसा कि हम सभी जानते हैं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर बोनी कपूर के बेटे हैं। लेकिन वह बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे हैं। बोनी कपूर की दूसरी पत्नी मशहूर अदाकारा और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की। बता दें कि श्रीदेवी और अर्जुन कपूर के बीच 18 साल की उम्र का गैप था।

जुनैद खान और किरण राव

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान के द्वारा भी दो शादियां की गई थी। उनकी पहली पत्नी से उन्हें एक बेटा हुआ था जिसका नाम था जुनेद खान। बता दें कि जुनैद खान और आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव के बीच 20 साल की उम्र का फर्क है।

ये सितारों के बच्चे है अपनी सोतेली माँ से आधी उम्र छोटेअनुपम खेर ने छुए अपने छोटे भाई के पैर ,तो लोगो ने कहा ये होते है संस्कार