कॉमेडी जगत में भारती सिंह को बहुत ही अच्छे से जाना जाता है। जी हां, यह अपने अंदाज से लोगों को खूब हँसाती है। इन्होंने हर्ष लिंबाचिया से शादी की है, और उन्होंने 3 अप्रैल को एक बेटे को जन्म दिया है। अब ऐसे में उनके फैंस यही उम्मीद लगा कर बैठे हैं, कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है, ऐसे में उनके फैंस उनके बेटे का नाम सुनना चाहते हैं।
भारती सिंह ने अपने बेटे का नाम का खुलासा किया है। जी हां, आपको उनके बेटे का नाम सुनकर हंसी भी आएगी तो प्यार भी आएगा। आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं, कि उन्होंने किस तरह का नाम अपने बेटे के लिए चुना है और उन्होंने अपने बेटे का क्या नाम रखा है।
भारती सिंह ने कई कॉमेडी शो में काम किया है। उन का सबसे पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो है। इस शो से उन्हें एक अच्छी खासी जान पहचान मिल गई और इस शो के जरिए ही भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत की थी, अब उनका करियर जोरों शोरों पर चल रहा है। बेटा होने के 14 दिन बाद ही काम पर लोटी भारती सिंह ,कहा बेटे से ज्यादा काम जरूरी
भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके पति हर्ष और उनका बेटा दिखाई दे रहा है। इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने इस पर एक कैप्शन भी लिखा है। भारती ने लिखा है “हैप्पी वन मंथ गोला”। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि भारतीय सिंह अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं।
भारती सिंह का कहना है, कि उनका बेटा बहुत गोलू मोलू सा है, इसीलिए हम उसे गोला बुलाने लगे और आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गोला एक हिंदू नाम है, इसका मतलब होता है नदी। भारती सिंह ने बताया की उनके पति के कारण कोई भी नौकरानी नहीं टिकती ,वजह है ये