व्हाट्सएप का दुनिया भर में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस पर सबसे ज्यादा मैसेज किए जाते हैं। अब इस प्लेटफार्म पर आपको पेमेंट करने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है, परंतु व्हाट्सएप पर मैसेज करने पर आपको इस पर अगर पैसे भी मिले तो कैसा होगा। जी हां, इस प्लेटफार्म पर अब यूजर्स को कैशबैक मिल रहा है।
अगर आप व्हाट्सएप पर पेमेंट करते हैं, तो उसके जरिए आपको कैशबैक मिलता है। अगर आप इस ऐप पर ट्रांजैक्शन करते हैं, तो इस पर आपको ₹35 का कैशबैक मिलता है। हालांकि यह ऑफर सभी यूजर को नहीं दिया जा रहा है इसके लिए कुछ शर्तें लागू की गई है।
अगर आप व्हाट्सएप पर पहला ट्रांजैक्शन करते हैं, तो इसके जरिए आपको पहला कैशबैक मिलेगा। ऑफर का फायदा केवल यूजर को तीन बार ही मिल सकता है। ऐसे में उन्हें तीन बार ही अलग-अलग लोगों को पैसे ट्रांसफर करने होते हैं। अगर आप व्हाट्सएप पर कैशबैक प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ शर्ते पूरी करनी होती हैं।
Also Read : जान्हवी कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा Whatsapp ग्रुप में करती है ऐसी बाते
अगर आप इस पर एक बार ट्रांसफर करते हैं, तो इस पर आपको ₹35 का कैशबैक प्राप्त होता है। हालांकि इसमें सबसे बड़ी बात यह है, कि आप चाहे मिनिमम अमाउंट का भी ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको कैशबैक मिलेगा इसका यूजर केवल तीन बार ही फायदा उठा सकते हैं।
इसके लिए सबसे बड़ी शर्त यह लागू की गई है, कि आपके अकाउंट कम से कम 30 दिन पुराना अवश्य होना चाहिए। पेमेंट के लिए यूजर्स को अपनी बैंक डिटेल्स व्हाट्सएप से लिंक करने अनिवार्य होती है। जिस कांटेक्ट पर आप पेमेंट कर रहे हैं, वह कांटेक्ट व्हाट्सएप पर जरूर होना चाहिए। इसी के साथ उस व्यक्ति का पेमेंट नंबर भी रजिस्टर्ड होना चाहिए मतलब कि पैसे भेजने वाले और पैसे रिसीव करने वाले दोनों का व्हाट्सएप पर अकाउंट डिटेल्स होना चाहिए तभी आप इसका फायदा उठा सकते हैं।
Also Read : लीक हुई करीना कपूर की व्हाट्सएप चैट, करती है ऐसी बाते