Gold Price Today: सातवें आसमान से लुढ़का सोना, सोना चांदी खरीदारों की चमकी किस्मत

home page

Gold Price Today: सातवें आसमान से लुढ़का सोना, सोना चांदी खरीदारों की चमकी किस्मत

आम बजट 2023 के बाद पहली बार सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से सोने और चांदी के दाम में जारी तेजी पर ब्रेक लगता दिख रहा है। आज फिर सोने और चांदी सस्ती हुई है। इसके बाद सोना ऑलटाइम हाई से 1000 रुपये तक सस्ता हो गया है।
 | 
Gold Price Today: सातवें आसमान से लुढ़का सोना, सोना चांदी खरीदारों की चमकी किस्मत

Gold Price Today: Budget 2023 के बाद पिछले दो दिनों से रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोने और चांदी के दाम पर ब्रेक लग गया है। आज सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज सोना 869 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत में 1831 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके बाद सोना एकबार फिर अपने रिकॉर्ड ऑलटाइम हाई से एकबार फिर नीचे गिर गया है। आज सोना गिरकर 58013 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 69745 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।

इस गिरावट के बाद सोना 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के आंकड़े के नीचे आ गया है। इस गिरावट के सोना 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगा है।

सोना हुआ सस्ता

आलोक ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम के भाव में 350 रुपए से अधिक की गिरावट देखी गयी हैं। 22 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम कल (शुक्रवार) शाम 44,120 रुपये बिका। आज भी इसकी कीमत 43,720 रुपये तय की गई है। यानी दाम में 400 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं। वहीं, शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम 46,328 रुपये के भाव से खरीदा। आज भी इसकी कीमत 45,904 रुपये तय की गयी है। यानी भाव में 424 रुपए की गिरावट देखी जा रही है।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 1094 रुपया सस्ता होकर 57788 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 1089 रुपया सस्ता होकर 57557 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 1002 रुपया सस्ता होकर 52934 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 820 रुपया सस्ता होकर 43341 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 640 रुपया सस्ता होकर 33806 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोन 2.60 डॉलर की नरमी के साथ 1,912.65 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 23.36 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

बता दें कि Indian Bullion Jewelers Association की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।