हरियाणा में सड़कों को सुधारने के लिए सरकार ने प्रयासों को तेज कर दिया है। अब सिरसा जिले के अंतिम छोर डबवाली से पानीपत तक लगभग 300 किलोमीटर की फोरलेन रोड बनाने की योजना है। डबवाली से पानीपत तक एक राजमार्ग बनेगा।
इसके लिए केंद्र ने 80 लाख रुपए की डीपीआर तैयार करने दी मंजूरी दी है। वहीं ईस्ट और वेस्ट हरियाणा को यह एक्सप्रेस वे जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे से 7 नेशनल हाईवे से कनेक्शन होगा, वहीं भारी वाहनों का दबाव कम होगा।
कहां-कहां से गुजेरगा ये हाईवे ?
- डबवाली
- कालावाली
- रोडी
- सरदुलगढ़
- हांसपुर
- रतिया
- भूना
- सनियाणा
- उकलाना
- लीतानी
- उचाना
- नगुरां
- असंध
- सफीदो से पानीपत तक बनाई जाना प्रस्तावित है।
पानीपत के उद्यमियों को सिरसा से कपास खरीदने का सीधा रास्ता मिलेगा। योजना के अनुसार, इस मार्ग को पानीपत के गांव सिवाह से शुरू करके सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगूरा, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरलुलगढ़, राड़ी, कालावाली और डबवाली तक बनाया जाएगा।
फतेहाबाद में प्रस्तावित फोरलेन हांसपुर पंजाब बार्डर से शुरू होकर रतिया, भूना और सनियाणा तक बनाया जाएगा। जो लगभग सत्तर होगा। हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग अक्सर उत्तर से दक्षिण की ओर बनाए जाते हैं।
हरियाणा सरकार पानीपत से डबवाली तक एक नया राजमार्ग बनाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की इस सपना की परियोजना से लगभग चौबीस कस्बों को लाभ होगा। यह फोर लेन हाइवे प्रदेश के पानीपत तक पहुंचने के लिए कस्बों को आपस में जोड़ेगा।
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का ड्रीम प्रोजेक्ट
यह संभवतः उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का सपना है। वह इसे क्षेत्र का विकास मानकर चल रहे हैं। खासकर, वह बेहतर परिवहन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों को सड़क कनेक्टिविटी देकर विकास को गति देना चाहते हैं।
डबवाली से लेकर पानीपत तक फोरलेन
इसी उद्देश्य को साधने के क्रम में डबवाली से लेकर पानीपत तक का फोरलेन रोड बनाना चाहते हैं। यह फोरलेन प्रदेश के उन वंचित कस्बों को बेहतरीन रोड मुहैय्या करवाएगा, जिन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।