नारियल बहुत फायदेमंद है। नारियल की बहुत सी मिठाइयां और पकवान बनते हैं। नारियल बहुत उपयोगी है। आपको पता है कि नारियल से निकलने वाले छिलके का भी बहुत उपयोग कर सकते हैं। नारियल के छिलकों का उपयोग कैसे करें? इस लेख में आज हम इसके बारे में बताएंगे।
खाद के रूप में हो सकता है इस्तेमाल
हम आपको बता दें कि आप नारियल (Coconut) के छिलके का इस्तेमाल खाद के रूप में कर सकते हैं। नारियल के छिलके से बना खाद काफी उपयोगी होता है।
बना सकते हैं बर्तन धोने का स्क्रब
नारियल के छिलके को बर्तन धोने वाले स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बर्तन को सफाई करेगा।
नारियल के छिलके का बनता है रस्सी
नारियल के छिलके का उपयोग मजबूत रस्सी बनाने में मदद कर सकता है। नारियल के छिलके से रस्सी बना सकते हैं।
बना सकते हैं हेयर डाई
आप नारियल के छिलके को बालों में डाई बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने से पहले, लोहे के बर्तन में नारियल के छिलके को जला दें। इसके बाद इसका पाउडर बनाएँ। सरसों तेल को इस पाउडर में मिलाकर बालों में लगाएं। आपके बाल काले हो जाएंगे।
नारियल के छिलके से बन सकता है बैग
नारियल के छिलके के इस्तेमाल से आप एक अच्छी बैग तैयार कर सकते हैं। इस बैग या थैली को आप किसी भी काम के लिए यूज कर सकते हैं।
करेगा दांतों का पीलापन दूर
आप अपने दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए भी नारियल के छिलके का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पहले नारियल के छिलके को जला लें, फिर पाउडर बना लें। आप इस पाउडर से अपने दांतों को सफाई कर सकते हैं। दांतों का पीलापन दूर करने में यह मदद करेगा।
चोट पर लगाए नारियल का छिलका
नारियल के छिलके को अपनी चोटों पर भी लगा सकते हैं। इसके लिए नारियल के छिलके को पीसकर पाउडर बनाना होगा। हल्दी इस पाउडर में मिलाकर चोट पर लगाएं। आप इसका लाभ देखेंगे।