MS Dhoni को खूब पसंद आई ये सिंगल सीटर बाइक, कीमत भी इतनी की लुक धड़ाधड कर रहे बुकिंग

Mohini Kumari
1 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने Jawa 42 Bobber खरीदा है। Jawa 42 Bobber का एक्स शोरूम दिल्ली में 2.25 लाख रुपये है। महेंद्र सिंह धोनी की Jawa 42 बोबर में यूनिक जेड/बॉटल ग्रीन पेंट स्कीम है।

सिंगल सीट है ये बाइक

सामने और पीछे के मडगार्ड, साइड पैनल और फ्यूल टैंक पर गोल्डन पिनस्ट्राइप्स हैं। इस मोटरसाइकिल में एक स्पेशल सीट भी है। इसका एक-सीट डिजाइन ही इसे अपनी श्रेणी में विशिष्ट बनाता है।

कम्फ़र्ट राइडिंग के लिए है एकदम सही

35 मिमी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे 7-स्टेप समायोज्य प्रीलोड के साथ गैस-फिल्ड मोनोशॉक इस बाइक में शामिल हैं। यह बहुत कम्फ़र्ट राइडिंग प्रदान करता है।

6 स्पीड गियर के साथ आती है ये बाइक

Jawa 42 Bobber में एक 334 सीसी लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 29.5 बीएचपी और 32.74 एनएम आउटपुट देता है। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स इसमें है।

ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 280 मिमी एकल डिस्क और पिछले हिस्से में 240 मिमी की डिस्क है। इसमें नियमित रूप से दो चैनल एबीएस भी है। 100/90 18-इंच फ्रंट व्हील और 140/70 17-इंच रियर व्हील दोनों 42 Bobber में हैं।

Share this Article