आमिर खान और फातिमा की शादी की खबरों पर अब अभिनेत्री फातिमा ने खुद दिया जवाब

home page

आमिर खान और फातिमा की शादी की खबरों पर अब अभिनेत्री फातिमा ने खुद दिया जवाब

बीते कई दिनों से लगातार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान और मशहूर अभिनेत्री फातिमा शेख के बीच अफेयर की खबरों ने आग पकड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में बहुत जल्द ही आमिर खान और फातिमा शेख एक दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बात की
 | 
आमिर खान और फातिमा की शादी की खबरों पर अब अभिनेत्री फातिमा ने खुद दिया जवाब

बीते कई दिनों से लगातार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान और मशहूर अभिनेत्री फातिमा शेख के बीच अफेयर की खबरों ने आग पकड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में बहुत जल्द ही आमिर खान और फातिमा शेख एक दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बात की औपचारिक जानकारी ना तो आमिर खान की ओर से शेयर की गई है और ना ही फातिमा शेख की तरफ से। परंतु अब फातिमा शेख ने अपने और आमिर खान के बारे में उड़ाई जा रही इन खबरों के बारे में खुलकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

फातिमा शेख ने दिया जवाब

दरअसल फातिमा शेख में आमिर खान और अपनी शादी की खबरों के ऊपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इन सारी बातों से वह काफी आहत हो रही है क्योंकि उन्होंने इतने बड़े स्तर पर ऐसी बातों का सामना से पहले कभी किया नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी खबरों पर विश्वास ना करे। फातिमा शेख ने अपने और आमिर खान के विषय के बारे में उड़ाई जा रही खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कृपया ऐसी खबरें ना उठाएं जिनसे उनकी व्यक्तिगत जिंदगी प्रभावित होने लगी है।

फातिमा ही थी आमिर और किरण के बीच में पड़ी दरार की वजह

जानकारी के अनुसार आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव के साथ आमिर खान का तलाक फातिमा शेख और आमिर खान की बढ़ती नजदीकी के कारण ही हुआ है ऐसा बताया जा रहा है। फातिमा शेख आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में दिखाई दी थी और वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। बताया जा रहा है कि फातिमा और अमीर के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण ही किरण राव और आमिर खान के बीच दूरियां बढ़ने लगी थी। हालांकि इस बात की भी कोई औपचारिक और ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

जैसे ही बीते जुलाई महीने में आमिर खान और किरण राव का तलाक हुआ तो फातिमा शेख और आमिर खान की शादी की खबरों ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है इसलिए आमिर खान ने अपने और फातिमा के रिश्ते के बारे में खुलकर कोई बात नहीं करी क्योंकि आमिर खान नहीं चाहते कि उनकी आगामी फिल्म से पहले कोई नया विवाद खड़ा हो जाए और उसका प्रभाव फिल्म पर पड़े।