प्रियंका चोपड़ा – निक जोनस खुलेआम करने लगे ऐसी हरकत जिसे देख सब हो गए हैरान

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी जबरदस्त पहचान कायम की। प्रियंका चोपड़ा एक सुलझी हुई अदाकारा के साथ साफ दिल अभिनेत्री है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में की है और उन्हें हॉलीवुड शो Baywatch से भी काफी लोकप्रियता हासिल हुई है।
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें डालती रहती है और आए दिन उन्हें एक साथ मीडिया भी कैप्चर करती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सेलिब्रिटीज में एक बेहद ही शानदार और पावर कपल कहे जाते हैं.
प्रियंका चोपड़ा के फैंस निक जोनस और प्रियंका की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं और उन पर अपना प्यार भी लुटाते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक दूसरे में खो कर लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह प्रियंका के 40 वें जन्मदिन का वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और प्रियंका की मां मधु सनसेट और आतिशबाजी को इंजॉय करते हुए समंदर के किनारे काफी लुत्फ उठा रहे है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा निक जोनस को एक दूसरे को किस करते हुए भी देखा जा सकता है।
इससे पहले निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा एक बेहद ही रेड रिवीलिंग बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही थी। प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आया था। इसके बाद से उनकी बोल्डनेस के चर्चे इंटरनेट पर होने लगे थे। वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा डिनर टेबल पर बैठी हुई है जिसमें निक जोनस उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं।