कोण है करनाल के ये डॉक्टर जिनका गो-बर खाते हुए का विडियो हो रहा वायरल

home page

कोण है करनाल के ये डॉक्टर जिनका गो-बर खाते हुए का विडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियोस वायरल होते हैं जिन्हें देखकर व्यक्ति काफी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया देता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक एमबीबीएस डॉक्टर गोबर खाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार
 | 
कोण है करनाल के ये डॉक्टर जिनका गो-बर खाते हुए का विडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियोस वायरल होते हैं जिन्हें देखकर व्यक्ति काफी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया देता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक एमबीबीएस डॉक्टर गोबर खाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मनोज मित्तल एमबीबीएस डॉक्टर है और वे कई वर्षों से गोमूत्र और गाय के गोबर का सेवन करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि यह कई बीमारियों का उपचार करने में सहायक होता है।

डॉ मनोज मित्तल का दावा

मनोज मित्तल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाय के गोबर में विटामिन B 12 होता है। यह विटामिन B 12 व्यक्ति को अनेक प्रकार की हानिकारक रेडिएशन से बचाता है। उन्होंने बताया कि हम दैनंदिन जीवन में अनेक प्रकार के रेडिएशन से जूझते हैं जैसे कि हमारा मोबाइल फोन फ्रिज और एसी कि रेडिएशन। ऐसे में यदि आप रोजाना गोमूत्र और गाय के गोबर का सेवन करते हैं तो आप इन सारी हानिकारक रेडिएशन का प्रभाव अपने शरीर पर कम कर सकते हैं।

गर्भवती महिलाओ के लिये उपयोगी

डॉ मनोज मित्तल ने बताया कि गाय के गोबर का सेवन विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को गाय के गोबर का सेवन करने से डिलीवरी में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी होने में गाय के गोबर का सेवन बहुत ही सहायता प्रदान करता है। इसके साथ ही अन्य प्रकार की कई सारी बीमारियों से लड़ने के लिए गाय के गोबर का उपयोग किया जा सकता है।

 

लोग दे रहे विविध प्रकार की प्रतिक्रिया

डॉ मनोज मित्तल ने बताया कि गाय के गोबर में 28% ऑक्सीजन पाया जाता है। डॉ मनोज मित्तल चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर है और हरियाणा के करनाल में उनका एक बहुत बड़ा अस्पताल है। डॉ मनोज मित्तल के द्वारा किए जा रहे इस दावे पर कई लोग सहमति जता रहे हैं तो कई लोग डॉक्टर मनोज मित्तल की डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि पारंपरिक रूप से चली आ रही इस परंपरा का सचमुच मनुष्य को बहुत फायदा मिल सकता है तो कुछ लोग आधुनिक विज्ञान के सामने डॉ मनोज मित्तल की इस बात को झूठ साबित कर रहे हैं।