
आप सभी जानते है, की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास के घर बेटी के रूप में खुशियों ने कदम रख दिया है। यह सपना उनका सरोगेसी की मदद से पूरा हुआ है, जब से यह दोनों एक बेटी के माता पिता बने है इनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नही है, उन्होंने इसके बारे में खुद अपने फेंस को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए, बताया की हमे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है, कि हमारे घर लड़की का जन्म हुआ है। उन्होंने बताया की, उनके यहा सरोगेसी की मदद से बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके स्वागत को लेकर दोनों काफी खुश है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया और फेंस से सम्मानपूर्वक गोपनीयता बनाये रखने की भी मांग की है, क्युकी वह अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते है।
3 साल पहले हुई थी प्रियंका की शादी
आपक बता दे कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में जोधपुर हिंदू और क्रिश्चियन रीती रिवाज से शादी की थी, उसके बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड के कई तमाम बड़े सेलिब्रिटी और हस्तियां पहुंची थी, इनकी यह शादी काफी सुर्खियों में रही थी। अब 3 साल बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसके बाद उन्हें सभी लोग काफी बधाईया भी दे रहे है । फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें इसके लिए बधाई दे रहे हैं।
उन्होंने बेटी की जानकारी देते हुए, अमेरिका के लॉस एंजेलिस वाले नए घर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की जहा वह उनकी बेटी का स्वागत करने वाले है । वर्तमान में प्रियंका और निक इसी घर में रह रहे हैं। आपको बता दे की यह घर काफी आलीशान है, इसमे सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध है।
3 एकड़ में फैला हुआ, है घर
खबरों के मुताबिक उनका यह घर करीब 3 एकड़ में फैला हुआ है, जो काफी खुबसुरत भी है । घर में दीवारें और खिड़कियां कांच की बनी हुई है, जो काफी खुबसुरत दिखाई दे रही है। इसके अलावा इस घर में एक बड़ा सा थिएटर है, जिसमे निक और प्रियंका एक साथ बैठकर फिल्मो का आनंद लेते है। इसके साथ ही घर में, गेम रूम, इनडोर बॉस्केटबॉल, बॉलिंग ऐली, लग्जरी रूम, खूबसूरत स्विमिंग पूल आदि सभी कुछ है। वही घर में करीब 7 बेडरूम और 11 बाथरूम है, जो की काफी लग्जरी सुविधाओ के साथ बनाये गये है।
इन शेयर की गयी तस्वीर में आप साफ़ देख सकते है, की यह घर कितना सुंदर है, इसके साथ ही इसमे कई महंगी-महंगी पेंटिंग भी लगी हुई दिखाई दे रही है। इस घर की सबसे खास बात यह है, इसके घर के आसपास अमेरिका के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी जैसे Joey Lawrence, Duane Brown, Kyle Richards , Mauricio और Umansky भी रहते हैं।
खबरों की माने तो बताया जा रहा है, की इस बंगले की कीमत करीब 151 करोड रुपए हैं। आपको बता दे की प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी है। इन्होने अपने प्रोडक्शन हाउस से ‘ द स्काईज इज पिंक’ ‘द वाइट टाइगर’, ‘पानी’ ‘पाहुना’ ‘फायरबैंड जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया है और आगे भी कई प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है। आप भी इनके घर की खुबसुरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर देख सकते है।
One Comment