
शादी एक ऐसी चीज़ है की कोई भी शक्श हो चाहे वो आदमी या फिर औरत एक बार करना जरूर चाहता है ,और हर कोई माता पिता का भी ये सपना होता है की उनके बच्चे इस पवित्र बंधन में जल्दी से बंध जाये .लेकिन कोई भी शादी ऐसे ही नहीं कर लेता लड़के वाले लड़की के बारे में पूछताछ करते है की लड़की कितनी पड़ी लिखी है और क्या उसको घर के सारे काम आते है क्या उसी तरह लड़की वाले भी लड़के की पूरी खोज खबर निकालते है की लड़का का चरित्र सही है या नहीं .लेकिन बिहार में एक अजीब ही मामला सामने आया जब एक आदमी की शादी हो रही थी उसको पहले जो लड़की की तस्वीर दिखाई गयी वो 20 -21 साल की थी ,लेकिन फेरो के समय लड़की बदल दी गयी और देखा की जिस लड़की से शादी करवाई जा रही है उसकी उम्र तो 55 साल है .
दुल्हे के साथ होने वाला था गलत
दरसल ये मामला बिहार के इतवा जिले का है जहा के रहने वाले शत्रुघ्न का रिश्ता गाव के ही कुछ रिश्ता करवाने वालो ने पक्का करवाया ,रिश्ते करवाते हुए 20 साल की लड़की को दिखाया जो की बहुत सुंदर थी .सब कुछ तय हो गया और लड़की को 11 हजार रुपये और एक नारियल दे कर रोक भी लिया गया और ये तय हुआ की शादी एक मंदिर में होगी .
शादी वाले दिन दूल्हा अपनी माँ के साथ उस मंदिर में आ गया शादी करने के लिए ,लेकिन जब फेरो के लिए लड़की आई तो उसको कुछ शक हुआ और उसने लड़की का पल्ला उठा कर देखा .तो देखते ही उसके होश उड़ गए क्योकि वहा 20 साल की लड़की की जगह 55 साल की औरत थी बस फिर क्या था दुल्हे ने शादी रोक ली और वो फेरो से खड़े हो गया .
दुल्हे ने कर दी थाणे में रिपोर्ट दर्ज
जब शत्रुघ्न ने देखा की शादी के लिए कोई दूसरी लड़की आई है तो उसने शादी करने के लिए मना कर दिया और लड़की वालो को उसने 1 लाख के गहने दिए थे वो वापिस मांगने लगा .लेकिन लड़की वालो ने उसको कुछ भी नहीं दिया वापिस और उसके साथ गलत बरताव किया और वहा से भगा दिया .इसके बाद शत्रुघन ने पास की पुलिस स्टेशन पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया .