साउथ की 5 फिल्मे जिनके बॉलीवुड के रीमेक हुए सफल साबित

पिछले कुछ सालों से साउथ इंडस्ट्री नंबर वन पर बनी हुई है। पूरे इंडिया में बेहतरीन स्क्रिप्ट म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी ने काफी लोगों को फैन बना दिया है। साउथ सिनेमा ने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। सबसे ज्यादा तमिल सिनेमा को प्रसिद्धि हासिल हुई है। तमिल सिनेमा के हिंदी रिमेक तो पिछले 10 सालों से लोगों को काफी सारा एंटरटेन करते हुए आ रहे हैं। आज हम आपको कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तमिल सिनेमा का ही रीमेक है और लोगों ने काफी पसंद भी किया है।
सिंघम
यह फिल्म सबसे पहले तमिल इंडस्ट्री में आई थी। इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या दिखाई दिए थे। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए सभी लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद तमिल सिनेमा में इसके 3 पार्ट रिलीज हो चुके हैं और हिंदी रिमेक सिंघम नाम से ही रिलीज किया गया था, और इस फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फिल्म काफी ज्यादा चली थी।
हॉलीडे
इस फिल्म में सुपरस्टार विजय को देखा गया था। इसका ओरिजिनल वर्जन साउथ सिनेमा का है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को साउथ में थुपोक्की नाम से रिलीज की गई थी, केवल 1 हफ्ते में ही इस फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसके बाद यह फिल्म हिंदी में जारी की गई थी, जिसका नाम हॉलीडे रखा गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे और उनके अपॉजिट सोनाक्षी सिन्हा थी।
गजनी
यह फिल्म भी साउथ इंडस्ट्री की है। इस फिल्म में ए आर मुगुरू दास के बेस्ट डायरेक्शन में बनाई गई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद इस फिल्म का हिंदी रिमेक आया था। जिसमें इस फिल्म का नाम गजनी रखा गया था और आमिर खान ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा सफल फिल्म साबित हुई थी।
सूर्यवंशम
अमिताभ बच्चन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में सूर्यवंशम का नाम शामिल है। यह फिल्म भी तमिल सिनेमा का ही रीमेक है। तमिल वर्जन में इस फिल्म में सुपरस्टार शरद कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि इन दोनों ही फिल्मों में पिता-पुत्र के किरदार को एक ही अभिनेता ने निभाया था और यह दोनों ही फैल बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इस फिल्म ने काफी नाम कमाया था। Also Read : बॉलीवुड की 6 फिल्मे जो कालकारो के घर ही शूट की गयी
नायक
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नायक अनिल कपूर की एक बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अनिल कपूर को एक दिन का सीएम बनते हुए दिखाया गया था। आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि यह तमिल सिनेमा की लोकप्रिय फिल्म मुदला वन की रिमेक है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अर्जुन और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में देखे गए थे।
Also Read : बॉलीवुड के ये 4 सितारे एक फिल्म के लिए लेते है इतने करोड़ की फीस