आनंद महिंद्रा को दिखी गलत लिखी हुई हिंदी, मजाक में बोले भारतीयों से बेहतर और कोई नहीं हो सकता

home page

आनंद महिंद्रा को दिखी गलत लिखी हुई हिंदी, मजाक में बोले भारतीयों से बेहतर और कोई नहीं हो सकता

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन किसी ना किसी ऐसी तस्वीर को या फिर ऐसी खबर को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हैं जिसे देखकर लोग काफी हैरान होते हैं या फिर हंसने लगते हैं। कई बार आनंद महिंद्रा ऐसे भी लोगों की जानकारी अपने
 | 
आनंद महिंद्रा को दिखी गलत लिखी हुई हिंदी, मजाक में बोले भारतीयों से बेहतर और कोई नहीं हो सकता

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन किसी ना किसी ऐसी तस्वीर को या फिर ऐसी खबर को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हैं जिसे देखकर लोग काफी हैरान होते हैं या फिर हंसने लगते हैं। कई बार आनंद महिंद्रा ऐसे भी लोगों की जानकारी अपने टि्वटर हैंडल से शेयर करते हैं जो अपने क्षेत्र में कुछ नया कर रहे हैं।

इस बार भी आनंद महिंद्रा ने एक ऐसी ही तस्वीर ने टि्वटर हैंडल से शेयर की है। आनंद महिंद्रा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक पोस्टर दिखाई दे रहा है जिस पर गलत तरीके से हिंदी लिखी हुई है। तस्वीर में आप देख पा रहे होंगे कि यह किसी कोचिंग क्लास का पोस्टर दिखाई दे रहा है जिस पर लिखा है ‘English स्पीकना सीखें’। यानी हिंदी बोलना सीखे।

इस तस्वीर को काफी मजाकिया अंदाज में अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा की ‘मज़ेदार… लेकिन हिंदी के बारे में सोशल मीडिया पर मचने वाले इस कोहराम के पीछे एक शानदार और दिलचस्प मैसेज भी छिपा हुआ है- यह भाषा घुलने-मिलने वाली है, हमेशा विकसित होती हैं और भारतीयों से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है जो ऐसी चीजों को मिक्स करता है और यूनीक बनाता है!’

दरअसल उस पोस्टर पर अंग्रेजी भाषा को हिंदी के साथ मिक्स करते हुए एक नया ही तरीका ढूंढ कर लिखा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद इसे सार्वजनिक करने से आनंद महिंद्रा खुद को रोक नहीं पाए। आनंद महिंद्रा ने कहा कि यही भारतीय हिंदी भाषा की खासियत है कि यह विश्व की सभी भाषाओं को अपने आप में समा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय लोक सबसे बेहतर है। जो कुछ भी कर सकते हैं।