हाल ही के खबरों के अनुसार जल्द ही भारत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह खुशखबरी देने वाली है। जी हां फिलहाल भारती सिंह प्रेग्नेंट है और उन्होंने रिपोर्टर्स को बताया कि कब उनके घर पर नया मेहमान आने वाला है। मजाकिया और मस्त मौला अंदाज़ के लिए दुनिया भर में जानी जाने वाली भारती सिंह अक्सर ही मीडिया, रिपोर्टर से बातें करती रहती हैं। ऐसे ही एक बातचीत के दौरान उन्होंने रिपोर्टर को खबर दी कि वे कब नन्हे मेहमान को जन्म देने वाली है।
कब दस्तक देगा भारती के घर नया मेहमान
हाल ही में सोशल मीडिया के साथ एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें भारती सिंह पैपराजी से बातचीत कर रही है। बात चित के दौरान उन्होंने पैपराजी से कहा कि आप लोग जल्द ही मामा बनने वाले हैं और यह खुशखबरी नया साल यानी साल 2022 के अप्रैल महीने में मिल जाएगी। इसके अलावा भारती सिंह ने यह भी बताया कि अब उनका समय खट्टा और इमली खाने का चला गया है। उन्होंने कहा कि वे अच्छे से डाइट प्लान कर रही है और अच्छा खाना खा रही है और यही उम्मीद कर रही है, कि उनका आने वाला बच्चा चुस्त और तंदुरुस्त पैदा हो।
भारती सिंह के मजाकिया मिजाज को तो हर कोई जानता है। वे अक्सर ही लोगों के साथ हंसी मजाक करते दिखाई देती हैं, चाहे वह मीडिया रिपोर्टर हो या कोई और सेलिब्रिटी ही क्यों ना हो। वे अपने इस अंदाज के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं। उन्होंने पैपराजी से बातचीत के दौरान यह भी पूछा कि आप लोगों की ख्वाहिश क्या है यानी कि आप लोग क्या चाहते हैं लड़का हो या लड़की? आपको बता दें पैकरा जी ने कहा कि लड़की हो तो ज्यादा अच्छा हो।
इतना ही नहीं भारती सिंह ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। जिनमें वह अपने फैंस से भी यही सवाल पूछते दिखा दे रही थी। जी हां तस्वीरें पोस्ट करने के साथ भारती सिंह ने कैप्शन में अपने फैंस से पूछा था कि वे क्या चाहते हैं? तभी उनके फैंस और कुछ सेलिब्रिटीज ने उन्हें लड़की होने की इच्छा जताई यानी आज हर कोई चाहता है, कि भारती सिंह को एक प्यारी सी बेटी ही हो।
फिलहाल भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और आने वाले नन्हे मेहमान के स्वागत में लगे हुए हैं सोशल मीडिया पर कुछ फोटोस और वीडियोस शेयर करते हुए भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अपने फैंस को बताया था और तो और आजकल हर जगह वे अपने बेबी बंप को फ्रंट करती दिखाई देती है। एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया को खुशखबरी देने के बारे में बताया, कि वे इस खबर को सुनते ही उनकी आंखों में आंसू आ गई थी। वे काफी इमोशनल हो गए थे।