छोटी सी उम्र में अनन्या पांडे ने बनाये एक साथ दो लड़कों के साथ संबंध, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

home page

छोटी सी उम्र में अनन्या पांडे ने बनाये एक साथ दो लड़कों के साथ संबंध, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

टीवी का सबसे विवादित और मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण दर्शकों के सामने आ चुका है। हर बार की तरह इस बार भी करण जौहर शो को होस्ट कर रहे हैं। अब तक के 6 सीजन में करण ने इस शो के जरिए सेलेब्स से काफी कॉन्ट्रोवर्सियल बातें निकलवाई है। वहीं अब सातवें सीजन
 | 
छोटी सी उम्र में अनन्या पांडे ने बनाये एक साथ दो लड़कों के साथ संबंध, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

टीवी का सबसे विवादित और मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण दर्शकों के सामने आ चुका है। हर बार की तरह इस बार भी करण जौहर शो को होस्ट कर रहे हैं। अब तक के 6 सीजन में करण ने इस शो के जरिए सेलेब्स से काफी कॉन्ट्रोवर्सियल बातें निकलवाई है।

वहीं अब सातवें सीजन में भी वो इसी कोशिश में लगे हुए हैं। गर्मागर्म कॉफी के साथ सेलेब्स की चटपटी बातें दर्शकों को खूब पसंद आती है। ऐसे में करण भी कोशिश में लगे रहते हैं कि हर एपिसोड में उन्हें कोई मजेदार बातें मिल जाए।

उनके इस सीजन में अभी तक सारा अली खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सामंथा जैसे बड़े कलाकार आ चुके हैं। बहुत जल्द अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

अपकमिंग एपिसोड की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस एपिसोड में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की लव लाइफ को लेकर काफी सवाल जवाब किए गए।

डेट पर जा चुके हैं अनन्या और विजय: इस एपिसोड में करण विजय देवरकोंडा से पूछते हैं कि उन्हें अनन्या के बारे में क्या कहना है। इस पर विजय ने कहा कि वो एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और उन्हें खूब हंसाती हैं।

छोटी सी उम्र में अनन्या पांडे ने बनाये एक साथ दो लड़कों के साथ संबंध, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
karan johar ananya pandey vijay deverakonda photo

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अनन्या को खाना खाना बहुत पसंद है और उनके साथ डाइट करना आसान नहीं है। इस पर अनन्या ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वो दोनों डिनर पर गए थे और अच्छे से खाना खाया।

अब इतना सुनते ही करण बीच में कूद पड़े और ये पूछ लिया कि क्या ये डेट थी? इस पर विजय ने कहा- हां ये डेट थी। इसके बाद अनन्या ने भी उनसे कन्फर्म किया कि क्या वो डेट पर गए थे? इसके जवाब में विजय ने कहा- हां मेरे लिए ये डेट थी।

आप सुंदर लग रही थीं और मैंने भी अच्छे कपड़े पहने थे। ये सुनकर करण बिल्कुल चौंक गए और उन्होंने अनन्या से सवाल कर दिया। करण ने कहा- जब आप ईशान खट्टर को डेट कर रहीं थीं तब आप विजय के साथ डेट पर गईं थीं? इस सवाल से अनन्या थोड़ी बचती नजर आईं।

छोटी सी उम्र में अनन्या पांडे ने बनाये एक साथ दो लड़कों के साथ संबंध, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
karan johar ananya pandey vijay deverakonda photo

शादी के वक्त रिलेशनशिप का खुलासा करेंगे विजय: करण जौहर ने विजय देवरकोंडा से पूछा कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है। इस पर अभिनेता ने कहा कि जिस दिन वो शादी करेंगे तभी उनका रिलेशनशिप लोगों को पता चलेगा।

वो पहले से कुछ भी बताकर फैंस का दिल नहीं तोड़ना चाहते हैं। गौरतलब है कि विजय का नाम रश्मिका मंदाना से जुड़ता है। हालांकि दोनों ने ही अपने अफेयर की खबरों को स्वीकार नहीं किया है।

इस शो में करण जौहर ने अनन्या से भी उनकी लव लाइफ के बारे में बात की। अनन्या ने बताया कि उन्हें सुहाना खान के भाई आर्यन खान पर क्रश था। वहीं करण ने ये भी पूछा कि आदित्य रॉय कपूर के साथ उनका क्या मामला चल रहा है।

इस पर अनन्या ने क्या जवाब दिया ये आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या और विजय फिल्म लाइगर में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।