
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी काफी पॉपुलर है और यह अपने मजाकिया अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी से पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। इंडिया ही नहीं दुनिया भर में इनके बहुत फैंस हैं। हाल ही में भारती ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आपने पति हर्ष लिंबाचिया के कुछ सीक्रेट के बारे में बताया है। भारती और हर्ष इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। वह अपने दैनिक जीवन से जुड़ी दिनचर्या के बारे में यूट्यूब चैनल पर या फिर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते रहते हैं।
इसी यूट्यूब चैनल पर कॉमेडियन ने अपने होम टूर का वीडियो भी साझा किया है। जिसमें भारती ने अपने मुंबई के आलीशान घर के बारे में दिखाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर किस वजह से उनके घर में कोई मेड टिक नहीं पाती है। उन्होंने इन सभी का कारण अपने पति हर्ष को बताया है। कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने नए वीडियो में बताया, कि अब तक वह अपने घर के लिए बहुत सी मेड बदल चुकी हैं। पर कोई भी मेड उनके घर टिक नहीं पाती है और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया है।
भारती ने बताया की उनके पति के कारन कोई भी नौकरानी नहीं टिकती
उन्होंने इसका कारण अपने पति को इसलिए बताया है, क्योंकि हर्ष दिन में कई बार कपड़े बदलते हैं, जिससे मेड परेशान हो जाती हैं और फिर वह ज्यादा पैसे की मांग करती हैं या तो कह देती हैं, कि उनसे काम नहीं होगा और वह घर छोड़कर चली जाती हैं।
भारती ने वीडियो में इशारे से कई बार बताया कि हर्ष के होते हुए घर बिल्कुल भी साफ नहीं रहता है, क्योंकि दिन में वह काफी एक्टिविटी करते रहते हैं। और सामान को इधर-उधर फैला कर रखते हैं। वह बड़े ही शैतान किस्म के हैं और जब उन्हें इस बारे में कहा जाता है, तो वह नाराज होने में समय नहीं लगाते हैं। वैसे बता दे भारती सिंह का होम टूर वीडियो काफी शानदार रहा। भारती सिंह अपने घर के एंट्रेस से लेकर अपने बैडरूम तक कि सभी चीजों को इस वीडियो में दिखती व बताती हैं ।
भारती सिंह ने वीडियो में बताया, कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है कि उनके घर में ज्यादा देर तक कोई गेस्ट रुके। भारती कहती हैं, ये घर सिर्फ उनका है इसलिए उन्हें ज्यादा देर किसी का रुकना अच्छा नहीं लगता है। साथ ही वह कहती हैं, कि वह भी किसी दूसरे के घर ज्यादा देर रुकते नही हैं। यही कारण है, कि उन्होंने अपने घर की बालकनी में सिर्फ दो कुर्सियां लगाई हैं। हर्ष और स्वयं के लिए वह अपने पति के साथ ही ज्यादातर समय अकेले मे व्यतीत करना पसंद करती है।