
फिल्म जगत से जुड़े हुए कई ऐसे कलाकार है जिन की सफलता के पीछे एक बहुत लंबा संघर्ष जुड़ा हुआ है। उन्ही संघर्षमई ही कलाकारों में से एक है डांस के सुपर गुरु धर्मेश सर। बता दें कि आज के समय में धर्मेश सर एक बहुत ही प्रख्यात डांसर है और डांस टीचर है। आज डांसिंग की दुनिया में धर्मेश सर बड़े नामों में से एक है। परंतु यहां तक पहुंचने के लिए उनका सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया और अपनी मेहनत लगन और प्रतिभा के बल पर वे इस मुकाम तक पहुंच गए कि आज उन्हें हर कोई जानने लगा है।
कितनी सम्पति के मालिक है धर्मेश
बता दें कि धर्मेश गुजरात के रहने वाले हैं। वे एक बहुत ही सामान्य परिवार में जन्मे थे और उनकी आर्थिक परिस्थिति उतनी अच्छी नहीं थी। धर्मेश के पिता एक चाय की स्टाल लगाते थे। धर्मेश अपने पिता के साथ उसी स्टॉल पर वडापाव बेचने का काम किया करते थे। परंतु धर्मेश में वह टैलेंट था जिसके दम पर वह एक वडापाव बेचने वाले से एक सुपर डांस गुरु बन गए। संयोग से धर्मेश सुपर डांसर रियालिटी शो में प्रतिभागी के तौर पर पहुंचे थे और सौभाग्य से भी उसी शो के जज बन गए।
आज के समय में धर्मेश करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जानकारी के अनुसार धर्मेश की कुल संपत्ति ₹37 करोड़ की है। यदि प्रति महीने की कमाई की बात की जाए तो धर्मेश 30 लाख रुपए प्रति महीना कमाते हैं। धर्मेश सर 1 एपिसोड करने के लिए 3 से 4 लाख चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं वे एक फिल्म करने के लिए एक से दो करोड़ रुपए फीस लेते हैं। धर्मेश को बड़ी और लग्जरी गाड़ियां का शौक है। यदि उनके बंगलों की बात की जाए तो मुंबई गुजरात और दिल्ली में भी उनके आलीशान मकान है।
धर्मेश सर ने यह सारी कामयाबी केवल खुद के दम पर हासिल किए। उन्होंने अपने शुरुआती दौर में डांस क्लास चलाएं और कई बेहतरीन डांसर निर्माण किए हैं। आज के समय में धर्मेश सर कई बड़े फिल्मी कलाकारों को भी ट्रांस की ट्रेनिंग देते हैं। उन्होंने फिल्म एनी बॉडी कैन डांस मूवी मुख्य भूमिका निभाई थी। धर्मेश सर कंटेंपरेरी और हिपहॉप डांस के ज्ञाता माने जाते हैं।