
बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को आज पूरा विश्व जानता है। हाल ही में उन्होंने अपना 36 वा बर्थडे सेलिब्रेट किया। दीपिका पादुकोण आज भी इतनी बोल्ड और ग्लैमरस लगती है की देख कर लगता ही नहीं कि वह 36 वर्ष की हो गई है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर से शादी करने से पहले दीपिका पादुकोण ने कितनी सेलिब्रिटीज को डेट किया था? आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अब तक जिन लोगों को डेट क्या है वे सभी काफी पॉपुलर सेलिब्रिटीज में से एक है।
निहार पांड्या
खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण के सबसे पहले बॉयफ्रेंड निहार पांड्या थे जिनसे दीपिका की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में साल 2005 में हुई थी वे दोनों लंबे अरसे तक रिलेशनशिप में रहे इतना ही नहीं 3 साल तक तो उन दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे लेकिन फिर बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर ली.
उपेन पटेल
बिहार पांड्या के बाद दीपिका पादुकोण का नाम उपेन पटेल के साथ ही जुड़ने लगा था हालांकि दीपिका ने कभी भी इस बारे में ज्यादा बात नहीं की थी लेकिन फिर भी और दोनों की रिलेशनशिप की ख़बरें चारों ओर फैलने लगी फिर अचानक से खबर आई कि दीपिका और उपेन एक दूसरे से अलग हो चुके हैं यानी दोनों ने ब्रेकअप कर ली है।
रणबीर कपूर
फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की खबरें तो आग की तरह फैल गई थी। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक भी काफी पसंद कर रहे थे। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई भी नहीं था जो दीपिका और रणवीर के अफेयर के बारे में नहीं जानता हो। दोनों ने एक दूसरे को लगभग 3 सालों तक डेट किया,बताया जाता है कि रणबीर ने ही दीपिका पादुकोण को प्रपोज किया था। लेकिन फिर बीच में खबर आने लगी कि उन दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि इस बात को भी हर कोई जानता है, कि रणबीर और दीपिका एक दूसरे से अलग क्यों हुए थे।
युवराज सिंह
युवराज सिंह के बारे में तो हर कोई जानता है, उन्होंने अब तक लाखों लड़कियों का दिल चुराया है, जिनमें से दीपिका पादुकोण भी एक थी। पहले पहले युवराज सिंह ने किन शर्मा को डेट किया और फिर उसके बाद दीपिका पादुकोण से उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी। हालांकि उन्होंने पब्लिक में कभी भी एक्सेप्ट नहीं किया कि वे दोनों रिलेशनशिप में है। वे हमेशा एक दूसरे को दोस्त ही बताते थे।
सिद्धार्थ माल्या
सिद्धार्थ माल्या के साथ भी डेटिंग की खबरें काफी वायरल हुई है। जी हाँ विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ दीपिका पादुकोण रिलेशनशिप में रह चुकी है। कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इतना ही नहीं सिद्धार्थ माल्या ने तो दीपिका पादुकोण का बर्थडे भी काफी शानदार सेलिब्रेट किया था
मुजामिल इब्राहिम
दीपिका पादुकोण और मुजम्मिल इब्राहिम के रिलेशनशिप की खबरें तो काफी वायरल हुई है। कहा जाता है, कि इन दोनों ने काफी कम समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों ने ब्रेकअप कर ली.