
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सन्यास लेने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं और क्रिकेट के दम पर उन्होंने पूरे विश्व में अपना नाम कमाया है। भारत क्रिकेट इतिहास में मात्र धोनी एक ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को क्रिकेट इतिहास की 3 सबसे बड़ी ट्रॉफी में जीत दिलाई है। आपको बता दें कि भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में t20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। आज हम आपको धोनी की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं, इसी के साथ ही उनके जीवन जीने के तरीके और बाइक और कार के शौक के बारे में भी बताते हैं।
धोनी की कुल संपत्ति
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत में मात्र क्रिकेट को ही अपनी आय का जरिया बनाया लेकिन वक्त गुजरता गया और धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में पूरी दुनिया के सामने आए। श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए जब धोनी ने एक बार 183 रन की पारी खेली थी इसके बाद रात तो रात धोनी स्टार बन गए थे और उनकी ब्रांड वैल्यू भी काफी बढ़ गई थी। धीरे-धीरे धोनी को भारतीय टीम की कमान संभालने का मौका मिला और उन्होंने इस दायित्व को बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभाया। आज के समय धोनी क्रिकेट के अलावा अन्य विज्ञापनों और व्यवसाय से भी काफी धन कमाते हैं।
आपको बता दें कि धोनी पूरी दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ी हैं और इनकी कुल संपत्ति लगभग 105 मिलियन डॉलर है जो भारतीय करेंसी में 760 करोड रुपए बनती है। संन्यास लेने के बाद भी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल खेलते हैं और इससे भी उन्हें काफी पैसा मिलता है। संन्यास के बाद धोनी अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताते हैं।
धोनी के पास बाइक और कार का है बड़ा कलेक्शन
महेंद्र सिंह धोनी को बाइक और कार से बेहद लगाव है। धोनी आज भी अपनी पहली आर एक्स हंड्रेड बाइक को संभाल कर रखते हैं। आज के समय धोनी के पास हार्ले डेविडसन जैसी बड़ी बड़ी ब्रांड की बाइक है और इसके साथ ही पोर्श, ऑडी, मर्सिडीज़, बीएमडब्ल्यू, मित्सुबिसी, रेंज रोवर सभी बड़ी कंपनियों की कार है। सभी क्रिकेटरों में धोनी के पास सबसे अधिक बाइक कलेक्शन है और उन्होंने अपने घर में खुद का एक गैराज भी बना रखा है।