
फिल्म जगत में जाना माना नाम एकता कपूर को बीते सोमवार के दिन भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया। एकता कपूर को यह पुरस्कार कला जगत में ख्याति प्राप्त करने और योगदान देने के लिए दिया गया है। एकता कपूर ने स्वयं की मेहनत और लगन के बल पर फिल्म जगत में नाम कमाया और प्रसिद्धि प्राप्त की वहीं उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्में और वेब सीरीज भी लोगों को काफी पसंद आती है जिसके कारण ही एकता कपूर आज इतनी प्रसिद्ध हुई।
उम्र के 17 वर्ष में शुरू किया था करियर
परंतु किसी समय एकता कपूर को भी लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद एकता कपूर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हैं कुछ बातें शेयर की। एकता कपूर ने बताया कि उन्होंने अपना करियर बनाने की शुरुआत उम्र के 17 वर्ष में ही कर दी थी। उस समय कई लोग उनकी छोटी उम्र के चलते उन्हें रोक दिया करते थे कि वह अभी बहुत छोटी है और कुछ कर नहीं पाएंगे। परंतु एकता के मन दृढ़ निश्चय था कि वे जरूर कुछ बड़ा करना चाहती है।
एकता कपूर ने कहीं यह बात
एकता कपूर ने कहा कि अपने सपनों को जीने के लिए जल्दबाजी करना कुछ गलत नहीं होता। छोटी उम्र में ही बड़ा काम करना यह ताकत का प्रतीक होता है इसलिए उन्हें इस बात पर बिल्कुल भी अफसोस नहीं हुआ कि उन्होंने इतनी छोटी उम्र में अपने करियर पर ध्यान दिया। एकता कपूर की उस दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि आज उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया है।
इन चीजों से मिली प्रसिद्धि
एकता कपूर सर्वोच्च प्रसिद्धि अपने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी से प्राप्त की। इस प्लेटफार्म पर एकता कपूर के द्वारा निर्माण किए गए कई वेब सीरीज और सीरियल शामिल रहे। इसके साथ ही एकता कपूर आने वाले समय में एक्शन थ्रिलर फिल्म एक विलन का सीक्वल भी बनाने जा रही है पूर्व या इस फिल्म में जॉन अब्राहम दिशा पाटनी अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया दिखाए जाएंगे। यह फिल्म साल 2022 में 8 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।