
बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का नाम बॉलीवुड के उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होता है, जो अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में फातिमा सना शेख को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल पिछले कुछ समय से फातिमा सना शेख बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में थी। बी टाउन के चारों ओर केवल फातिमा सना शेख की ही बातें की जा रही थी। आपको बता दें कि फातिमा सना शेख का जन्म हैदराबाद में 11 जनवरी 1992 में हुआ था। लेकिन उनका लालन पोषण मुंबई में ही हुआ है।
फातिमा शेख पर लगा ये आरोप
फातिमा सना शेख के पिता विपिन शर्मा ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं जबकि उनकी मां तबस्सुम श्रीनगर के एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जी हां फातिमा शेख के पिता हिंदू धर्म और मां मुस्लिम धर्म से है। फातिमा सना शेख के पिता जम्मू के रहने वाले हैं। फातिमा सना शेख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर शुरू की थी। आपको बता दूं कि फातिमा सना शेख ने सबसे पहले बतौर बाल कलाकार चाची 420, वन टू का फोर और दिलवाला जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकी है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाना फातिमा शेख के लिए कोई आसान कार्य नहीं था, उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत और मशक्कत करनी पड़ी थी।
काफी मेहनत और मशक्कत करने के बाद उन्हें बिट्टू बॉस और आकाशवाणी जैसी कुछ फिल्मों में उन्हें काम करने का मौका मिला। हालांकि यह वह फिल्में थे जिनसे उनकी पहचान नहीं मिल सकी उस समय तक फातिमा सना शेख को कोई भी नहीं जानता था। जिसके बाद उन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली और इस फिल्म से ही उन्हें एक नई पहचान मिल सकी। इसके बाद लोग फातिमा सना शेख को जानने लग गए। इस फिल्म में फातिमा सना शेख के साथ आमिर खान के अलावा सान्या मल्होत्रा, जयराज वसीम और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी जुड़े हुए थे।
इस फिल्म के लिए फातिमा ने अपने आप पर काफी मेहनत किया था। इस फिल्म के बाद फातिमा ने एक और फिल्म साइन की ठग ऑफ हिंदुस्तान इस फिल्म में भी इनके साथ आमिर खान नजर आए। तब तक उनके और आमिर खान के बीच रिलेशनशिप की अफवाह जोर-शोर से फैलने लगी लेकिन उसी दौरान आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया। तब यह अफवाह यकीन में बदलने लगी। यहां तक कि लोग यह भी कहने लगे कि आमिर खान ने फातिमा सना शेख की वजह से अपनी पत्नी किरण राव को तलाक दे दिया है। इसके बाद फातिमा सना शेख को सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ही ट्रोल किया जाने लगा। यहां तक कि लोग यह कहने लगे कि किरण राव का हंसता बस्ता घर उजाड़ने में फातिमा का ही हाथ है।
हालांकि फातिमा सना शेख एक इंटरव्यू के दौरान वे यह कहती हैं कि उन्हें शादी में बिल्कुल भी यकीन नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मेरा यह मानना है, कि यदि आप किसी के साथ रहना चाहते हैं या आप किसी को पसंद करते हैं तो आपको किसी भी पेपर वर्क की आवश्यकता नहीं होती। आप उसके साथ बिना पेपर वर्क के भी उसके रह सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान और अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चुप्पी तोड़ी और कहा कि आमिर खान और मेरे बीच केवल प्रोफेशनल रिलेशनशिप है इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं।
वहीं यदि बात करें फातिमा सना शेख के प्रोफैशंस की तो फातिमा फिल्मों से पहले कई टेलीविजन सीरियल्स में दिखाई दे चुकी हैं जैसे बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज पोशाक और अगले जन्म मोहे बिटिया के जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा फातिमा साउथ इंडस्ट्री में भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फातिमा सना शेख की साल 2020 में लूडो और सूरज पर मंगल भारी जैसे फिल्में रिलीज हुई थी जिनमें उनके अभिनय की काफी सराहना भी की गई थी। यदि बात करें फातिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्म की तो मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही सहम बहादुर जिनमें वह बहुत ही जल्द एक्टर विकी कौशल के साथ पर्दे पर नजर आएंगी