नेहा कक्कड़ से लेकर बादशाह तक जानिए एक गाना गाने के कितने रुपए चार्ज करते हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर सिंगर ना हो तो बॉलीवुड इंडस्ट्री बेकार है क्योंकि यहां पर एक्टिंग के साथ-साथ गाना डांस सभी चीजों को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है। ऐसे बहुत सारे सिंगर हैं जिन्होंने अपने टैलेंट को इंडस्ट्री में दिखाया है जैसे कि नेहा कक्कड़, गुरु रंधावा, बादशाहा, अर्जित सिंह, इत्यादि आज यह बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप के सिंगर में शुमार किए जाते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि यह एक गाना गाने के लिए कितने रुपए तक चार्ज करते हैं।
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ जो की बहुत ही ज्यादा पॉप्युलर हैं। यह गानों से लेकर म्यूजिक वीडियोस करने के अलावा सिंगिंग रियलिटी शो में जज के रूप में भी दिखाई देती हैं। उनकी गाए हुए गाने लोगों के जुबान पर रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह भी पता चला था कि नेहा बचपन में माता रानी के भजन गाया करती थी। इसके बाद वह इंडियन आईडल में आई और जिंदगी में आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। यह एक छोटे से कस्बे की लड़की दिल्ली पहुंची, उसके बाद मुंबई पहुंच गई, आज नेहा कक्कड़ एक गाना गाने के 15 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।
अरिजीत सिंह
जिस तरह से कुमार सानू फेमस से उसी तरह से अरिजीत सिंह भी पश्चिम बंगाल से हैं और बहुत ही ज्यादा फेमस है। अरिजीत सिंह सबसे पहले इंडियन आइडल में भाग ले चुके हैं। हालांकि शुरुआती दौर में इन्हें ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं हुई थी। अब इनकी आवाज को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत सिंह एक गाना गाने के 15 से 20 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।
गुरु रंधावा
गुरु रंधावा का पूरा नाम गुरु शरणजीत सिंह रंधावा है। इन्होंने सबसे पहले ₹500 में काम करना शुरू किया था। इन्हें किसी तरह से आर्थिक सहायता नहीं मिलती थी, इसीलिए वह अपने कैरियर को सही से आगे नहीं बढ़ा पाए थे। लेकिन हालात ऐसे हैं कि गुरु रंधावा एक गाना गाने के लिए लगभग 15 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।
बादशाहा
बादशाह के गाने इस समय काफी ज्यादा सुने जाते हैं और वह अपनी म्यूजिक वीडियोस को लेकर बहुत ही ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। लगभग हर गाना फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है और यह हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बादशाह ने बताया था कि जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को रेपर बनने की इच्छा जताई तो उनका कहना था, कि बेटे पहले पढ़ाई कर लो फिर जो करना होगा कर लेना। रिपोर्ट के मुताबिक वह एक गाना गाने के लगभग 20 लाख रुपए तक लेते हैं। Also Read : बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने अपने पति की खातिर हो गयी गंजी
श्रेया घोषाल
श्रेया घोषाल यह लगभग 18 भाषाओं में गाना गा चुकी हैं। यह 1 साइंस स्टूडेंट रह चुकी हैं, लेकिन इनका सिंगिंग का शौक इन्हें ग्लैमर इंडस्ट्री में ले आया। साल 2002 में श्रेया ने फिल्म देवदास में सिलसिला ये चाहत का, बैरी पिया और डोला रे डोला, जैसे सुपरहिट गाने गाए। इसके बाद इन्होंने इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए। इनके कई हिट गाने है। रिपोर्ट के अनुसार यह अब हर गाने का चार्ज लगभग 20 से 25 लाख रुपए लेती हैं। Also Read : क्रिकेटर मनीष पांडे की वाइफ की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां फेल