Haryana Board Exam 2023: हरियाणा बोर्ड ने बदलीं 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट, देखें नई डेटशीट

Haryana Board Exams 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब 27 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र इस साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा (Haryana Board Exam 2023) में बैठने वाले हैं। वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर नई डेटशीट (BSEH Haryana Board New Datesheet 2023) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। संशोधित डेटाशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 28 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Haryana Board के एग्जाम की शुरुआत 27 फरवरी से होने वाली है। 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम एक ही दिन शुरू होंगे। हालांकि, BSEH Class 10th Exam 25 मार्च को खत्म होंगे, जबकि BSEH Class 12th Exam 28 फरवरी को खत्म होगा। सेकेंडरी या 10वीं क्लास के एग्जाम पंजाबी, आईटी और आईटीईएस एग्जाम के साथ होंगे। 10वीं क्लास का आखिरी एग्जाम सोशल साइंस का होने वाला है।
12वीं क्लास के लिए संस्कृत व्याकरण और साहित्य के दो अलग-अलग पेपरों के बजाय 3 मार्च को केवल एक संस्कृत का पेपर करवाया जाएगा। पहले संस्कृत का पेपर केवल गुरुकुल/संस्कृत विद्यापीठों, अर्श पद्धति गुरुकुल/पारंपरिक संस्कृत विद्यापीठ के लिए होता था। नई डेटशीट के मुताबिक, 13 मार्च को होने वाला 12वीं क्लास का मैथ्स का पेपर अब 14 मार्च को करवाया जाएगा।
BSEH Haryana Board Revised Datesheet 2023
- हरियाणा बोर्ड की रिवाइज्ड डेटशीट को चेक करन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको NEWS सेक्शन में रिवाइज्ड डेटशीट का लिंक दिखाई देगा।
- 10वीं 12वीं रिवाइज्ड डेटशीट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नए टैब में डेटशीट ओपन हो जाएगी। सभी स्टूडेंट्स इसे चेक कर सकते हैं।
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिवाइज्ड डेटशीट को डाउनलोड किया जा सकता है।
स्टूडेंट्स को बताया जाता है कि बोर्ड एग्जाम शुरू होने में लगभग तीन हफ्ते का समय है। ऐसे में स्टूडेंट्स अभी से ही रिवीजन मोड में जुट जाएं, जिससे उन्हें एग्जाम के दौरान बड़ा फायदा होगा। बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के रीवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेगी।