
आज के समय में सामान्य तौर पर हर व्यक्ति की यह सोच है कि यदि हमें पूरी दुनिया में मशहूर होना है तो अच्छी पढ़ाई लिखाई की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। परंतु दुनिया में कई ऐसे भी मशहूर लोग हैं जो बहुत अधिक पढ़े लिखे नहीं हैं बावजूद इसके अपने टैलेंट के बल पर उन्होंने दुनिया को अपना लोहा मनवाया और प्रसिद्ध हुए। इस लेख में हम आपको भारत के कुछ ऐसे मशहूर क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की बावजूद इसके वे काफी लोकप्रिय और जगप्रसिद्ध है।
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के खूंखार बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली आज के समय में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर है। विराट कोहली का टैलेंट उन्हें सफलता के उच्च शिखर पर ले गया जहां पर एक ज्यादा पढ़े लिखे व्यक्ति को भी पहुंचना काफी मुश्किल होता है। परंतु आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली केवल 12वीं कक्षा तक की पढे हैं। बाद में उन्होंने क्रिकेट में ही अपना करियर बनाने का निश्चय किया और आज सफल भी हुए।
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी केवल और केवल अपने टैलेंट के बल पर ही काफी नाम कमाया और मशहूर हुए। सचिन तेंदुलकर मैं भी केवल 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है और इंटर तक पढ़ने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा।
शिखर धवन
अपने बल्ले से विरोधियों को धूल चटाने वाले शिखर धवन ने भी केवल इंटर तक की पढ़ाई की है। शिखर धवन जिस प्रकार से अपने बल्ले से आग उगलते हैं उस प्रकार शायद ही कोई क्रिकेटर खेलता होगा। गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होने के बावजूद अपने आप को प्रसिद्ध करने में कामयाब रहे।
युवराज सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह भी काफी अधिक लोकप्रिय क्रिकेटर रहे थे। भले ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो परंतु बावजूद इसके उनको चाहने वालों की कमी नहीं है। युवराज सिंह के द्वारा लगाए गए छह गेंदों पर छह छक्के आज भी लोगों को याद है। बता दें कि युवराज सिंह भी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है और उन्होंने केवल इंटर तक ही पढ़ाई की है।
अजिंक्य रहाणे
कद काठी से बहुत छोटे दिखने वाले अजिंक्य रहाणे भी अपने टैलेंट के बल पर ही उभर कर सामने आए। अजिंक्य रहाणे आज के समय में काफी पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर है। उनके शैक्षणिक बैकग्राउंड की बात की जाए तो वह भी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं और केवल इंटर तक ही पढ़ाई करते हुए उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर दी थी।