कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह कपिल शर्मा ने जब से अपना शो ‘कपिल शर्मा शो’ शुरू किया है तब से वह प्रसिद्धि के सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। आज लगभग हर घर में कपिल शर्मा शो देखा जाता है। यदि हम दिन भर की थकान और टेंशन को मिटाना चाहते हैं तो जरूर हमें कपिल शर्मा शो देखना ही चाहिए। इस शो में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों को बुलाया जाता है और उनकी निजी लाइफ और सार्वजनिक लाइफ के बारे में काफी सारी चर्चाएं की जाती है।
कपिल शर्मा ने कही रणधीर कपूर से ये बात
इसी कड़ी में हाल ही में कपिल शर्मा शो में पधारे थे मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके पिता और जाने-माने अभिनेता रणधीर कपूर। इस शो में कपिल शर्मा ने करिश्मा कपूर और रणधीर कपूर के साथ काफी सारी हंसी मजाक और बातें की। रणधीर कपूर ने भी अपने परिवार और निजी जीवन के बारे में कई सारी बातें सार्वजनिक रूप से कहीं और शो में आए दर्शकों ने भी रणधीर और कपिल करिश्मा से काफी सवाल पूछे जिनका दोनों ने अच्छे से उत्तर दिया।
इस शो में एक जगह पर कपिल शर्मा रणधीर कपूर से उनके पिता राज कपूर के बारे में कहने लगते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि उन्हें राज कपूर के द्वारा बनाया गया सारा म्यूजिक बहुत पसंद आता है। इस पर उत्तर देते हुए रणधीर कपूर कहते हैं कि उनके पिता यानी राज कपूर को सभी प्रकार के इंस्ट्रूमेंट बजाने आते थे हालांकि उन्होंने किसी भी इंस्ट्रूमेंट को सीखने के लिए ट्रेनिंग नहीं ली थी। आगे रणधीर कपूर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उन्हें खुद को तो रेडियो भी बजाना नहीं आता।
इसके बाद कपिल शर्मा रणधीर कपूर से एक गाने की धुन सुनाने के लिए कहते हैं जिस पर रणधीर कपूर कहते हैं कि आपको आगे शो नहीं चलाना है क्या। यह बात रणधीर कपूर काफी मजाकिया अंदाज में कही जिस पर सभी हंसने लगे। आगे रणधीर कपूर ने कहा कि आप मुझे भी पिटवाओगे और खुद भी पीटोगे। रणधीर कपूर की यह बात सुनकर शो में आए सभी दर्शक समेत अर्चना पूरन सिंह ठहाके लगाकर हंसने लगे।