
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्म की काफी प्रसिद्धि प्राप्त की। करीना कपूर ने अपनी अदाओं और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में काफी जलवा बिखेरा और लोगों के दिलों पर राज किया। बता दे कि करीना कपूर ने पहली बार फिल्म रिफ्यूजी में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर करीना कपूर अभिषेक बच्चन को जीजू कहकर बुलाती थी। दरअसल करीना कपूर के ऐसा करने के पीछे एक बहुत गहरी दास्तान जुड़ी हुई है।
करिश्मा और अभिषेक की रिलेशनशिप
बता दें कि किसी समय करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर और अभिनेता अभिषेक बच्चन एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन की शादी करीना कपूर की बुआ के बेटे से हुई थी।
इसलिए बच्चन परिवार और कपूर परिवार का बहुत ही गहरा और अच्छा रिश्ता बन गया था। जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर इसी शादी के दौरान एक-दूसरे से काफी करीब आ गए थे और दोनों में दोस्ती हो गई थी।
सगाई होने के बाद टूटा था रिश्ता
धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी और इनके रिश्ते की खबर दोनों के घर वालों को भी पता चल गई थी। इस रिश्ते से अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन काफी खुश थी। इसलिए फिल्म रिफ्यूजी के बाद अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई का ऐलान खुद अमिताभ बच्चन ने कर दिया।
साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई करा दी गई। परंतु बाद में कुछ ऐसा हुआ कि सगाई के 2 महीने बाद ही यह रिश्ता टूट गया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
रिश्ता टूटने की वजह
बताया जाता है कि यह रिश्ता टूटने की पीछे की वजह काफी अजीब थी। जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर को इस रिश्ते से बिल्कुल भी खुशी नहीं थी। बबीता कपूर नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी जो कि उस समय की सुपरस्टार थी वह किसी ऐसे एक्टर से शादी करें जो अपने करियर को बनाने के लिए अभी संघर्ष कर रहा है। हालाकी इसी कारण की वजह से शादी टूटी ऐसा पूर्ण सच है या गलत इसकी औपचारिक जानकारी बच्चन परिवार या कपूर परिवार में से किसी ने भी आज तक सामने नहीं रखी।