
27 जनवरी को टेलीविजन की खूबसूरत अदाकारा मोनी रॉय ने दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियाल के साथ शादी के सात फेरे लिए। बता दें कि मौनी रॉय ने मलयाली और बंगाली दोनों ही रीति-रिवाजों में धूमधाम से शादी की है। इस शादी में मौनी रॉय और सूरज के परिवार वाले करीबी, रिश्तेदार और करीबी मित्र शामिल हुए थे। जिनमें मंदिरा बेदी अर्जुन बिजलानी और आशका गोराडिया शामिल है। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन मौनी रॉय अपने पति सूरज के साथ मुंबई लौट आई है। और मुंबई स्थित सूरज के घर पर मोनी रॉय का शानदार ग्रह प्रवेश किया गया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। जिसके बाद से ही मौनी रॉय की पहली गृह प्रवेश की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।
मोनी रॉय ने शादी के बाद पहली बार आई ससुराल
बता दें कि वायरल हो रही है इस वीडियो में मौनी रॉय लाल कलर की बनारसी साड़ी पहने दिखाई दे रही है और वही उनके पति सूरज सफेद रंग के कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं। बता दें, कि वीडियो में मौनी रॉय कलश और महावर की रस्में के साथ ग्रह प्रवेश करती भी दिखाई दे रही है। यह वीडियो मौनी रॉय के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। और इस वीडियो पर लगातार लाइक और कमेंट आ रहे हैं। न्यूली वेडिंग कपल मौनी रॉय और सूरज नामग्याल शादी के बाद की सारी रस्में खुशी-खुशी निभाते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एक और रस्म की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिनमें दूल्हा और दुल्हन को दूधिया पानी के बर्तन में अंगूठी तलाश करनी होती है।
मौनी रॉय ने शादी की सभी प्रश्नों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की है, जिसे उनके पसंद के बाद एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मौनी रॉय ने अपने संगीत से लेकर मेहंदी और हल्दी तक सभी रसों की तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी। जिसमें उनके नागिन को स्टार अर्जुन बिजलानी भी खूब मस्ती मजाक करते दिखाई दे रहे थे। मोनी रॉय ने सबसे पहले मलयाली रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। जिसमें मोनी सफेद रंग की लाल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी और सर से लेकर पांव तक गोल्ड ज्वेलरी से लदी हुई थी। बालों पर मोगरा के फूल से हेवी बन बनाया हुआ थ।
View this post on Instagram
जिससे मौनी रॉय सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत दुल्हन लग रही थी। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती है। ‘आखिरकार मैंने उसको ढूंढ ही लिया, हाथ में हाथ डाले अपने परिवार वाले और दोस्तों का आशीर्वाद। आपके ही आशीर्वाद की हमें जरूरत है।’