
भारत के सबसे अमीर उद्योगपति और दुनिया के कुछ चंद अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी बहुत ही सादगी भरी जिंदगी जीते हैं। भले ही मुकेश अंबानी संपत्ति के मामले में कितने बड़े व्यक्ति हो परंतु वे अपनी व्यक्तिगत जिंदगी बहुत ही सिंपल तरीके से जीते हैं। मुकेश अंबानी बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति है और वह ज्यादा महंगे कपड़े भी नहीं पहनते। अक्सर उन्हें लोगों ने सफेद शर्ट और डार्क रंग का पेंट पहने हुए देखा है। मुकेश अंबानी को ऐसे ही सादगी भरा जीवन जीना पसंद है।
भारतीय भोजन पसंद करते हैं मुकेश अंबानी
बता दें कि मुकेश अंबानी भोजन भी बहुत ही सादा और भारतीय भोजन करते हैं। मुकेश अंबानी को फास्ट फूड और विदेशी भोजन इतने ज्यादा पसंद नहीं है। वह हमेशा दाल चावल सब्जी रोटी खाना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा वे हफ्ते में एक बार मैसूर कैसे जरूर जाते हैं। उन्हें मैसूर कैफे का भोजन बहुत पसंद आता है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी को ताज कोलाबा की चाट बहुत पसंद है। मुकेश अंबानी अक्सर ताज कोलाबा की चाट का आनंद लेने वहां पहुंच जाते हैं।
घर में आए मेहमान को खुद भोजन बहुत तेरे मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी का मुंबई में स्थित घर एंटीलिया सबसे आलीशान घर है। इस घर में मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ रहते हैं। जब भी इस घर में कोई मेहमान शिरकत करता है तो घर में भोजन उस मेहमान की पसंद का ही बनता है। इतना ही नहीं मुकेश अंबानी अपने मेहमान को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोस ते हैं। मुकेश अंबानी बहुत ही संतुलित आहार लेते हैं और उनकी दिनचर्या भी काफी संतुलित है जिसमें वे अपने स्वास्थ्य का भी बहुत ख्याल रखते हैं।
बता दे कि मुकेश अंबानी को उनकी पत्नी नीता अंबानी का क्लासिकल डांस देखना बहुत पसंद है। अक्सर नीता अंबानी मुकेश अंबानी के लिए क्लासिकल डांस प्रस्तुत करती है। बता दे कि मुकेश अंबानी को उनके घर के लोग मुक्कू नाम से बुलाते हैं। वहीं उनकी बहन और बहनोई उन्हें मुक्स् नाम से बुलाते हैं। मुकेश अंबानी ने अपने बच्चों को पॉकेट मनी के तौर पर हमेशा से केवल ₹5 ही दिए हैं। मुकेश अंबानी का मानना है कि बच्चों को पॉकेट मनी के तौर पर पैसे देने की बजाय उन्हें उनके जरूरत की जायज चीजें लाकर देना ही उचित रहता है।