
टीवी के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीड रोल निभाने वाले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इस सीरियल में विराट और पाखी की भूमिका निभाते हैं। वही सीरियल में दोनों का रिश्ता देवर और भाभी का है। परंतु रियल लाइफ में दोनों कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं यह बात सभी को पता थी। हां जब दोनों अपने रिश्ते को नया आयाम देने जा रहे हैं जिसको लेकर उनके चाहने वालों को काफी उत्सुकता है।
उज्जैन में होने वाली है शादी
बता दें कि दोनों की सगाई साल 2020 में ही हो गई थी और शादी के लिए दोनों की तैयारियां चल रही थी। परंतु कोरोना महामारी आने के कारण जिस प्रकार से देश में लॉकडाउन लगाया गया था इसलिए दोनों को शादी इतने लंबे समय तक टालनी पड़ी।
बता दे कि दोनों की शादी उज्जैन में होने वाली है और 30 नवंबर के दिन यानी आज ही होने वाली है। बीते कुछ दिन पहले से ही दोनों की शादी की चर्चा काफी तेज थी और दोनों के रिश्तेदार भी इन दोनों की शादी को लेकर काफी खुश थे।
हल्दी सेरिमनी का भी वीडियो हुआ वायरल
बीते सोमवार के दिन ही उज्जैन में नील और ऐश्वर्या की हल्दी की रस्में पूरी की गई। दोनों की हल्दी की रस्म का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में नील और ऐश्वर्या दोनों एक दूसरे को हल्दी लगाते हुए दिख रहे हैं और इनके परिवार के सदस्य दी इन दोनों कपल्स को हल्दी लगाते हुए दिख रहे हैं और इस हल्दी सेरिमनी को काफी एंजॉय किया जा रहा है।
मुंबई में हो सकता है रिसेप्शन
बता दें कि कुछ समय पहले भी दोनों का ऐसा ही एक रोमांटिक वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल नील और ऐश्वर्या ने अपना प्री वेडिंग शूट करवाया था। इस सूट में दोनों काफी रोमांटिक सीन करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। दोनों के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आया था और इस वीडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। बता दे कि दोनों शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं जिसमें कई सारे सेलेब्स शामिल हो सकते हैं।