
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ किसी बॉलीवुड अभिनेता से कम नहीं है। निरहुआ आज अपने एक्टिंग स्किल्स और टैलेंट के दम पर विश्व भर में एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर आज नाम और शोहरत दोनों ही हासिल की है। आज वे जिस बुलंदियों पर पहुंच गए हैं कि उन्हें किसी के पहचान की मोहताज नहीं है। एक वक्त था जब निरहुआ काफी मुश्किल जिंदगी व्यतीत कर रहे थे लेकिन आज वे करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं।
कितनी सम्पति के मालिक है निरहुआ
अपने दर्शकों के बीच दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपने मेहनत के दम पर आज लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। यह एक अभिनेता के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी है। आपको बता दें कि शुरुआती समय में निरहुआ काफी मुश्किल जीवन व्यतीत कर रहे थे। आज इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी परिश्रम किया है। खबर के मुताबिक बचपन में निरहुआ ने काफी परेशानियां झेली है। वो कहते हैं ना कड़ी परिश्रम के बाद ही जिंदगी में कुछ हासिल होता है। निरहुआ को देखकर बिल्कुल ऐसा नहीं लगता कि वे एक बड़े स्टार हैं। वे आज भी इतनी प्रसिद्धि हासिल करने के बाद बहुत ही सादगी के साथ लोगों से मिलते और बातें करते हैं। वे सामने वाले को कभी भी एहसास नहीं होने देते कि वह एक बहुत बड़े स्टार हैं।
निरहुआ के कैरियर की बात की जाए तो उन्होंने फिल्म निरहुआ रिक्शावाला में मुख्य अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद उन्होंने एक ही साल में बैक टू बैक 5 सुपर डुपर हिट फिल्में देख कर रिकॉर्ड अपने नाम किया। आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी जिस वजह से उन्हें मजदूरी तक करनी पड़ी थी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ के पास आज किसी भी चीज की कमी नहीं है। वे आज एक रॉयल लाइफ जी रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दिनेश लाल यादव का घर बिहार में स्थित है और वह बहुत ही आलीशान है। उनका घर किसी महल से कम नहीं लगता घर में प्रवेश करते ही आपको एक खूबसूरत सा डेकोरेट किया हुआ ड्राइंग रूम दिखेगा जहां काफी खूबसूरत और शानदार सोफे लगे हुए हैं। अगर कमरे की दीवार की बात करें तो उन्होंने अपने डाइनिंग रूम में एक दीवार को अपने अवार्ड से सजाया है। उन्होंने अपने बेडरूम को भी काफी आर्टिस्टिक तरीके से डेकोरेट करवाया है। लाइटिंग के इंतजामात भी काफी खूबसूरत है। वह अक्सर अपने बेड पर हारमोनियम बजाया करते हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर के एक कॉर्नर को स्टडी रूम बनाया है। जहां पर वे अपना समय निकालकर किताबें पढ़ते हैं।
आपको बता दें कि सुपरस्टार निरहुआ के घर में उनके साथ उनकी मां रहती हैं और उन्होंने अपनी मां की सुख सुविधाओं के लिए घर में हर इंतजाम किए हैं। उन्होंने पूजा घर से लेकर हर फैसिलिटी प्रोवाइड की है, जो उनकी मां को जरूरत होती है। इन सबके अलावा लिविंग रूम पर भी निरहुआ ने काफी ध्यान दिया है। इसके अलावा उन्होंने घर में एक गार्डन भी बनाया है, जिसमें काफी खूबसूरत खूबसूरत पौधे लगे हुए हैं।
एक सोर्सेस के अनुसार यह पता चला है, कि उनकी इस घर की कीमत करीब 1 करोड़ों रुपए के आसपास होगी। यदि उनकी संपत्ति की बात की जाए, तो वह फिलहाल 1.33 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं और 4.60 करोड़ की उनकी अचल संपत्ति है, जो कि उन्हीं के नाम पर है। यानी कि कुल मिलाकर वे 5.93 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।