
दुनिया के बड़े उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा अपने दिमाग और दरिया दिली के कारण जाने जाते है। शायद ही भारत का ऐसा कोई युवा होगा जो उनसे प्रभावित न हो। अपने नरम स्वाभाव और सादे रहन सेहन के कारण रतन टाटा हमेशा ही लोगो की नजरों में बने रहते है। ऐसी ही सादगी उनकी उनके जन्मदिन वाले दिन भी दिखी। 28 दिसम्बर को रतन टाटा का जन्मदिन था , उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।
अगर आप ने वो वीडियो नहीं देखा तो आपको बता दे की उस वीडियो में रतन टाटा एक लड़के के साथ कप केक काट कर अपना जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दे रहे थे। इतना बड़ा आदमी और ऐसा सादा सेलिब्रेशन काफी लोगो को पसंद आया। जिस पर लोगो ने अपने रिएक्शंस भी दिए थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की छोटे से कप केक पर मोमबत्ती लगी हुई थी। जिसे रतन टाटा ने फुंक मर कर भुजा दी और फिर केक को काट कर अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन इस साथ ही इस वीडियो में एक चीज ने लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। जो की एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
आखिर कौन है ये लड़का
आपको बता दे की उस वीडियो में रतन टाटा अपना जन्मदिन एक लड़के के साथ मना रहे थे। जो की उनसे काफी छोटी उम्र का लग रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस को जानने के लिए बहुत उत्सुक थे की आखिर ये लड़का है कौन जो रतन टाटा के साथ था। क्युकी वो लड़का रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखा हुआ था। ऐसा लग रहा था की जैसे उनके परिवारिक सबंध हो।
वीडियो में रतन टाटा के साथ दिखने वाले लड़के का नाम है शांतनु नायडू। शांतनु नायडू रतन टाटा का असिस्टेंट है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की शांतनु नायडू रतन टाटा को केक खिला रहा था। उनके कंधे पर हाथ कर के बात और फोटो भी खिचवा रहा था। आपको बता दे की इस में कोई आश्चर्य की बात नहीं है की रतन टाटा का असिस्टेंट कोई युवा हो। क्युकी रतन टाटा और युवाओं के बीच काफी प्यार देखने को मिलता है। युवा उनसे और रतन टाटा युवाओ से काफी प्रभावित रहते है। ऐसे में शांतनु नायडू रतन टाटा का असिस्टेंट होना कोई हैरान होने की बात नहीं है।
Read More : साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ऐसे जीते है शानदार लाइफ
ऐसा कहा जाता है की रतन टाटा शांतनु नायडू से इतने प्रभावित थे की उन्हों ने खुद फ़ोन कर के शांतनु को अपना असिस्टेंट बनने के लिए बोला था।लेकिन दोनों में एक खास बात ये हो सकती है की दोनों को ही कुत्तो से बहुत लगाव है। क्युकी रतन टाटा आये दिन स्ट्रीट डॉग्स के लिए कुछ ना कुछ करते रहते है. शांतनु नायडू की बात करे तो उन्हों ने बताया था की 2014 में उन्होंने आवारा कुत्तो की सुरक्षा के लिए चमीकिले कोलर का आईडिया दिया था।