
आज हम टाटा कंपनी के मालिक रतन टाटा के बारे में बात करेंगे, जो कि दुनिया के सबसे बड़े और महान बिजनेसमैन में से एक है। इन्होंने कैसे अपनी सूझबूझ और मेहनत से डूबती हुई कंपनी को करोड़ों रुपए का प्रॉफिट दिलाया है इतना ही नहीं इन्होंने अपने परिश्रम के दम पर टाटा कंपनी को विश्व का सबसे नामी ग्रामी कंपनी में से एक बना दिया है। भारत के रहने वाले सबसे महान उद्योगपति रतन टाटा जी का जन्म भारत के गुजरात राज्य में स्थित सूरत में 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। जब रतन टाटा महज 10 साल के थे, तब उनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे। जिसके बाद इनकी दादी ने इनका पालन पोषण किया।
कितनी सम्पति के मालिक है रतन टाटा
पारसी धर्म से संबंध रखने वाले रतन टाटा की स्कूलिंग मुंबई में स्थित कैंपियन स्कूल से हुई थी। जिसके बाद उन्होंने बीएससी की पढ़ाई विश्वविद्यालय से पूरी की और फिर बाद में उन्होंने स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में अपनी डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद साल 1975 में रतन टाटा एडवांस बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त करने के लिए हॉवर्ड बिजनेस स्कूल में दाखिल हुए।
रतन टाटा के पिता का नाम नवल टाटा तथा माता जी का नाम सोनू टाटा था। साल 1961 में रतन टाटा ने अपने करियर की शुरुआत की, फिर धीरे धीरे उन्होंने खुद की एक कंपनी यानी टाटा ग्रुप शुरू कर दिया।
एक समय की बात है जब टाटा कंपनी डूबनेके कगारतक पहुंच गयी थी तब उन्होंने टाटा मोटर्स को बेचने का फैसला किया जिसके लिए वे फोर्ड कंपनी के पास गए तब उस कंपनी के मालिक ने कहा तुम्हें इस लाइन के बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो फिर तुम इस कंपनी में क्यों हो और रतन टाटा का अपमान करते हुए उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
raजिसके बाद रतन टाटा ने ठान लिया और अपने मेहनत के दम पर फोर्ड कंपनी की लैंड रोवर और जैगवार दोनों ही कारें खरीदी ली। यदि बात करें रतन टाटा के संपत्ति तो आपको बता दें, भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन रतन टाटा की कुल संपत्ति 6748 करोड़ रुपए के आसपास है।
उनकी संपत्ति और उनकी सूझबूझ के कारण ही आज उनका नाम विश्व के सबसे बड़े बिजनेसमैन के रूप में लिया जाता है। जानकारी के लिए बता दें, कि अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा रतन टाटा कल्याण कार्यों के लिए दान कर दिया करते हैं। विश्व के सबसे महान बिजनेसमैन रतन टाटा जी को साल 2000 में भारत सरकार की ओर से पद भूषण अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है