
क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने बल्ले से निकली हुई आग के लिए पहचाने जाते हैं। भले ही क्रिकेट से सचिन तेंदुलकर ने अब सन्यास ले लिया है परंतु अभी भी उनको चाहने वालों की कमी नहीं है। बता दें कि सचिन तेंदुलकर अपनी सार्वजनिक लाइफ के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन के लिए भी सुर्खियां बटोरते हैं। इसलिए इसमें हम आपको सचिन तेंदुलकर के आलीशान बंगले की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
आलीशान बंगले में रहते हैं सचिन
बता दे कि सचिन तेंदुलकर का ही आलीशान बंगले में रहते हैं। सचिन तेंदुलकर का बंगला मुंबई के बांद्रा वेस्ट के पेरी क्रॉस रोड पर स्थित है। यह बंगला लगभग 6000 फुट में फैला हुआ है। सचिन तेंदुलकर ने इस बंगले को साल 2007 में खरीदा था। उस समय सचिन तेंदुलकर ने इस बंगले को ₹39 करोड़ में खरीदा था। सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं जिनमें वे अक्सर अपने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों में कई बार उनके बंगले की झलक भी दिख जाती है।
घर का इंटीरियर है काफी जबरदस्त
बीते दिवाली को सचिन तेंदुलकर ने हाथ में दिए का एक सेट लेकर तस्वीरें शेयर की थी। इसमें भी अपने घर के मेन डोर के सामने बैठे हुए हैं। तस्वीर में हम देख पा रहे होंगे कि सचिन तेंदुलकर के घर के मेन डोर की सजावट में दो नकली शेर रखे हुए हैं। इसके साथ ही उनके घर में एक बहुत ही बढ़िया गार्डन है। इस गार्डन में बहुत सारे पेड़ पौधे लगाए हुए हैं। कई बार सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर के किचन और डाइनिंग रूम की भी तस्वीरें वायरल हुई है जिनमें उनके घर का इंटीरियर दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं अक्सर तस्वीरें
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर कई बार पूजा पाठ करते हुए भी दिखाई दिए। बता दे कि सचिन तेंदुलकर को देव धर्म में काफी आस्था है और वह अक्सर पूजा पाठ करती हुई तस्वीर शेयर करते हैं। इन्हीं तस्वीरों में भी उनके घर का इंटीरियर काफी शानदार दिखाई दे रहा था। बता दे कि सचिन तेंदुलकर अपने इस आलीशान बंगले में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। सचिन तेंदुलकर का यह बंगला सारी आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है।