
बॉलीवुड के दबंग कहलाए जाने वाले सलमान खान कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आए दिन सलमान को लेकर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई नई खबर वायरल हो रही है। कुछ दिन पहले सलमान खान और उनके पड़ोसी के बीच हो रहे विवादों को लेकर भी काफी ख़बरें वायरल हो रही थी। लेकिन अब एक बार फिर सलमान खान सुर्खियों में आ गए हैं। हर तरफ फिलहाल सलमान खान की ही बातें चल रही है। बता दें कि एक बार फिर सलमान खान सुर्खियों में आ गए है और इसकी वजह है, बॉलीवुड के दिक्कज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा।
क्या सच में सोनाक्षी और सलमान ने शादी कर ली
दरअसल कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह खबर चल रही है, कि सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान ने शादी कर ली है। यहां तक कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। और बताया जा रहा है, कि सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है आइए आज हम यहां जानते हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और हर जगह सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें चल रही है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की कुछ फेक तस्वीरें भी वायरल हो रही है।
बता दे की वायरल हो रही तस्वीरों में दिखाया जा रहा है, कि सलमान और सोनाक्षी की शादी हो गई है। लेकिन हम आपको यहां बताते चलें कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की ना तो कोई शादी हुई है और ना ही दोनों के बीच शादी की कोई बात चली है। जी हां सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है। फिलहाल सोशल मीडिया पर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के बीच इस तरह के रिश्ते की अफवाह उड़ाई जा रही है। बता दें सोनाक्षी और सलमान दोनों पहले भी अच्छे दोस्त थे और आज भी दोनों एक अच्छे दोस्त हैं। कैटरीना कैफ की शादी के बाद लगातार ही सलमान खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था इसी बीच सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैला दी गई कैटरीना कैफ की शादी के बाद सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है लेकिन यह बिल्कुल ही झूठी खबर है।
हालांकि कुछ समय पहले ऐसी खबर सुनने को जरूर आ रही थी कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द सलमान खान की बहुत ही करीबी रिश्तेदार से शादी करने वाली है हालांकि इस बात की भी पुष्टि अब तक ना सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से हुई है और ना ही उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा के तरफ से आई है लेकिन यह खबर बिल्कुल भी गलत है कि सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है यदि बात करें सलमान खान की तो सलमान खान फिलहाल बिग बॉस 15 के फिनाले की तैयारी में लगे हुए हैं।