
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन का बीते 22 दिसंबर के दिन एक गाना रिलीज किया गया। लेकिन गाना कुछ ऐसा था कि कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई। सनी लियोनी ने जैसे ही अपने इस गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सार्वजनिक किया तो लोगों ने उस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी भड़ास निकाल दी और तुरंत इस गाने को बैन करने की मांग उठाना शुरू कर दी। तो आइए जानते हैं ऐसा क्या है इस गाने में।
सनी लियोन का नया गाना रिलीज
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन अक्सर अपनी खूबसूरती से सभी का मन मोह लेती है। लेकिन उनकी यह खूबसूरती सभी जगह काम नहीं आती। दरअसल 22 दिसंबर के दिन उनका एक एल्बम रिलीज हुआ। गाने के बोल कुछ इस प्रकार है कि ‘मधुबन में राधिका नाचे रे’। अपने इस नए गाने का वीडियो शेयर करते हुए सनी लियोन ने अपने चाहने वालों से पूछा क्या आपने यह गाना देखा या नहीं?
तभी तुरंत कई सारे यूजेस सनी लियोन के द्वारा बनाए गए इस गाने पर भड़क उठे। लोगों का कहना है कि सनी लियोन ने ऐसा करके हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत किया और अपमानित किया है। दरअसल गाने के जो गोल है उसमें राधिका और मधुबन शब्द दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सनी लियोन लोगों की आस्था से जुड़े हुए इन शब्दों पर आइटम सॉन्ग करती हुई दिखाई दे रही है। इसीलिए लोगों को उनका यह गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया।
गाने पर दि लोगों ने ऐसी प्रतिक्रिया
सनी लियोन पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि सनी लियोनी तुम्हें शर्म आनी चाहिए। राधिका कोई डांसर नहीं थी बल्कि एक भक्त थी। मधुबन कोई डांस बार नहीं था बल्कि एक शांति की जगह थी। इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत ही वाहियात परफॉर्मेंस है। इन सब चीजों को बेचने के बजाय तुम्हें भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की पूजा करना शुरू कर देना चाहिए। वही एक तीसरे यूजर ने लिखा कि आप लोगों को हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत करने के बजाय और कोई काम नहीं आता। इसी प्रकार से कई लोग सनी लियोन के इस नए गाने पर नाराज हो गए।