दोस्तों दुनिया में कई सारी ऐसी चीजें होती है जिनसे हम पूरी तरह अनजान रह जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में अब दुनिया की अजीबोगरीब चीजें हमारी पहचान से दूर नहीं रह गई। कई ऐसी चीजें होती है जिनके बारे में सुनकर हमें अपने कानों पर यकीन नहीं होता। हम आपको इस लेख में एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि सब्जी की कैटेगरी में आती है लेकिन उसकी कीमत जानकर आप के पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी। तो आइए दोस्तों जानते हैं आखिर दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की खासियत क्या है।
1 किलो सब्जी की कीमत
हम आपको दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के बारे में बता रहे हैं। इस सब्जी का नाम है हॉप शूट्स। यह सब्जी आमतौर पर सभी जगह पर नहीं पाई जाती। इसे विशेष एटमॉस्फियर और विशेष जलवायु में ही उगाया जाता है। सामान्य तौर पर यह सब्जी उत्तरी अमेरिकी क्षेत्रों में पाई जाती है। इसे सब्जी की 1 किलो की कीमत लगभग 80000 से लेकर 100000 तक होती है। यह सब्जी खरीदना मतलब कुछ ऐसा समझ लीजिए जैसे आप 1 किलो की इस सब्जी की कीमत में एक सोने का हार खरीद सकते हैं।
इस काम के लिए इस्तेमाल की जाती है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सब्जी आमतौर पर बीयर बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस सब्जी के डंठल से बियर बनाई जाती है। केवल इतना ही नहीं बल्कि कुछ बीमारियों के इलाज में भी इस सब्जी का इस्तेमाल किया जा सकता है। बताया जाता है कि यह सब्जी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का उपचार करने के लिए भी उपयोग में आती है। यदि इस सब्जी के आकार की बात की जाए तो यह शंकु के आकार की दिखाई देती है। इसके साथ ही इससे डंठल जुड़े हुए होते हैं।
क्वालिटी से तय होती है कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सब्जी की कीमत इसकी क्वालिटी पर तय की जाती है। दुनिया में अलग-अलग जगह पर अलग-अलग क्वालिटी की यह सब्जी उगाई जाती है। क्वालिटी के आधार पर ही इसकी कीमत तय की जाती है। फिर भी सामान्य तौर पर इसकी कीमत 1 लाख रुपए प्रति किलो ही होती है। इस सब्जी को सही तरीके से उगाने के लिए इससे काफी ज्यादा देखरेख करनी पड़ती है और समय-समय पर इस सब्जी की छंटनी भी करनी पड़ती है।
मुकेश अम्बानी ने अपनी पत्नी नीता अम्बानी को दी गोल्डन कार तोहफे में