UP Board 10th Result 2022 : दसवीं के परिणाम घोषित, लड़कों के मुकाबले ज्यादा लड़कियां हुई पास, ये हैं टॉप 10 विद्यार्थी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 18 जून, 2022 को यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार कानपुर के प्रिंस पटेल ने मैट्रिक में 97.67% स्कोर लाकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। यूपी बोर्ड की दसवीं में इस साल कुल 22,22,475 विद्यार्थियों को पास घोषित किया गया है, जिसमें 11,69,488 लड़के और 10,53,257 लड़कियां हैं। कुल पास प्रतिशत 91.69% है। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 में लड़कों का पास प्रतिशत 85.25% और लड़कियों का 91.69% दर्ज किया गया।
यूपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2022 UP केवल ऑनलाइन मोड में प्रकाशित किया जाता है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in की सहायता ली जा सकती है। इस साल लड़कों के मुकाबले 6.44% ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। उत्तीर्ण लड़कों की संख्या 1169488 है, जबकि, उत्तीर्ण लड़कियों की संख्या 1053257 है। कुल मिलाकर लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 85.25% है और कुल लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 91.69% है।
कानपुर के रहने वाले प्रिंस पटेल ने 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में रैंक 1 पर कब्जा किया, जबकि मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राज्य में तीसरा स्थान कन्नौज के अनिकेत शर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया है।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद सीएम योगी की प्रतिक्रिया आई है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के सभी सफल विद्यार्थियों, उनके परिजनों और शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई। यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। मां शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।” Also Read : सलमान खान एक बार फिर फसे बड़ी मुसीबत में ,कोर्ट के लगाने पड़ रहे है चक्कर ,वजह है की
UP Board 10th Result 2022 : यूपी के टॉप टेन
1. कानपुर नगर के प्रिंस पटेल को 600 में 586 अंक मिले हैं।
2. मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर नगर की किरण कुशवाहा को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इन्हें 600 में 585 अंक मिले हैं।
3. कन्नौज के अनिकेत शर्मा ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 97.33 प्रतिशत अंक मिले हैं।
4. कानपुर नगर की पलक अवस्थी और प्रयागराज की आस्था सिंह 97.17 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही हैं।
5. सीतापुर की एकता वर्मा, रायबरेली के अर्थव श्रीवास्तव, कानपुर नगर की नैंसी वर्मा व प्रांशी द्विवेदी पांचवें स्थान पर रही हैं। उन्हें 600 में 582 अंक मिले हैं।
6. सीतापुर की शीतल वर्मा छठे स्थान पर रही हैं।
7. सीतापुर की इश्तिा वर्मा, रायबरेली की कशिश यादव व मऊ की हर्षिता शर्मा 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में सातवें स्थान पर रही हैं।
8. पांच छात्रों ने प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया है. इनमें, रायबरेली के अजय प्रताप सिंह, कानपुर नगर के राज यादव, ललितपुर के ओमशी सिंह, मऊ की अंजली औवाराणासी के अशुतोष कुमार शामिल हैं। इन्हें 96.33 प्रतिशत अंक मिले हैं।
9. नौंवें स्थान पर कानपुर नगर के शिवा, ललितपुर की अनुप्रिया जैन और फतेहपुर की रोशनी निसाद ने जगह बनाई है। उन्हें 600 में 577 अंक मिले हैं।
10. हरदोई के अभय पटेल, चित्रकूट की हर्षिता सिंह,एच एन एन प्रयागराज की अस्था तिवारी, अयोध्या की निशिता यादव और देवरिया के अंशू यादव ने प्रदेश में दसवां स्थान पाया है। इन्हें कुल 576 अंक मिले हैं।
इस बार कुल 25,20,634 कैंडिडेट्स ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 13,71,862 लड़के और 11,48,772 लड़कियां शामिल थी। कुल पास 22,22,745 स्टूडेंट्स में से 11,69,488 छात्र और 10,53,257 छात्राएं शामिल हैं। लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 6.44 प्रतिशत से बाजी मारी। इस बार यूपी बोर्ड दसवीं में कुल 27,64,443 रेग्यूलर और 17,2022 प्राइवटे स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। Also Read : सनी देओल का बेटा है बाप से भी ज्यादा सुंदर और ताकतवर